Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
ऑलिव ऑयल के कुछ खास यूज
अगर घर के किचन में ऑलिव ऑयल या जैतून का तेल मौजूद है, तो उसे तुरंत बाहर निकाल कर शरीर और त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिये इस्तमाल कीजिये। आइये जानते हैं ऑलिव ऑयल के कुछ खास यूज।

1. हेयर कंडीशनर- क्या आपके बाल बहुत रुखे हैं? तो आधा कप गरम ऑलिव ऑयल को अपनी रुखी स्कैल्प पर लगा कर मालिश करें। इसके बाद नमी को बरकरार रखने के लिये सिर पर तौलिया बांध लें। करीबन 45 मिनट के बाद बालों को शैम्पू से पूरी तरह से धो लें।
2. एक्ने करे साफ- इसके लिये आपको पेस्ट बनाना है, जिसमें 4 चम्मच नमक को 3 चम्मच ऑलिव ऑयल के साथ मिलाना है। फिर इस पेस्ट को अपने हाथो और उंगलियों के द्रारा पूरे चेहरे पर लगाएं और दो मिनट बाद चेहरे को गरम-साबुन घोल से धो लें। इस पेस्ट को रोजाना एक हफ्ते के लिये प्रयोग करें और फिर धीरे-धीरे कम कर के दो-तीन बार कर दें।
3. शेविंग क्रीम का विकल्प- अगर आपके पास शेविंग क्रीम समाप्त हो चुकी है, तो साबुन के झाग को प्रयोग करने के बजाए ऑलिव ऑयल का इस्तमाल करें। इसको लगाने से त्वचा नम हो जाती है और रेजर का ब्लेड बडी ही आसानी से त्वचा पर फिसलती है। हो सकता है ऑलिव ऑयल से शेव करने के बाद आप कभी शेविंग क्रीम का इस्तमाल करें ही ना।
4. बालों से हटाएं पेंट- अगर गल्टी से घर में पेन्ट लगाते वक्त आपके बालों में भी थोड़ा-बहुत पेन्ट लग गया हो, तो उसे ऑलिव ऑयल से छुटाया जा सकता है। इसके लिये कॉटन बॉल को ऑलिवा ऑयल में डुबो कर अपने बालों को रगड़ दीजिये, बस पेन्ट छूट जाएगा। यही विधि आंखो पर लगे मस्कारे को भी छुड़ाने के लिये प्रयोग की जा सकती है।



Click it and Unblock the Notifications
