Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
ब्यूटी वल्ड में छाया रेड वाइन फेशियल
रेड वाइन फेशियल रूखी त्वचा वाले नहीं करवा सकते कयोंकि यह केवल ऑयली और पिंपल रहित त्वचा वाले लोंगो के लिए है। इसलिए अगर आपकी त्वचा रुखी है और आपने रेड वाइन फेशियल करवा लिया तो आपकी त्वचा काली पड़ सकती है। इसके आलावा रेड वाइन को कभी भी त्वचा पर डायरेक्ट नहीं लगाना चाहिये क्योंकि इसमें अल्कोहल कंटेंट होता है। इसको हमेशा पानी या तो रोजवॉटर के साथ मिला कर ही लगाना चाहिये। आइये जानते हैं रेड वाइन किस तरह प्रयोग किया जात है-

1. किसी भी फेशियल को शुरु करने से पहले चेहरे को क्लीजिंग मिल्क के द्रारा अच्छे से साफ करें और फिर ओट को रेड वाइन में पेस्ट बना कर चेहरे को स्क्रब करें। चाहें तो बादाम या अखरोठ या फिर कोई साधारण सा स्क्रब भी इस्तमाल कर सकती हैं। चेहरे को स्क्रब करने के बाद स्टीम से ब्लैकहेड और वाइटहेड को भी हटाएं।
2. जब चेहरा अच्छी तरह से साफ हो जाए तब अपने चेहरे को एलो वेरा जैल से मसाज करें। वैसे इस फेशियल के लिए कोई भी क्रीम इस्तमाल की जा सकती है। मसाज के बाद स्किन सीरम लगाएं, जिसे आप अपनी स्किन की टाइप को देख कर खरीद सकती हैं।
3. पैक मिंट, मिल्क, सैफरॉन, नीम पैक को एक या दो चम्मच रेड वाइन के साथ मिला कर पेस्ट तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। जब पैक सूख जाए तब एक कपड़े को रेड वाइन में गीला कर के चेहरे को भी गीला करें। फिर अंडा लें और उसके सफेद भाग को चेहरे पर पूरी तरह लगाएं, इससे स्किन टाइट होती है। इस पैक को 15 से 20 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें।
4. जब पैक पूरी तरह से सूख जाए, तब पानी का हल्का स्प्रे मारें और एक कपड़े को रेड वाइन में भिगों कर चेहरे से पैक पोंछ लें। जब फेशियल हो जाए तब चेरहे पर सन ब्लॉक लगाएं, जो कि एसपीएफ 15 या 20 हो। सन ब्लॉक लगाना जरुरी हो जाता है क्योंकि रेड वाइन फेशियल करवाने के बाद चेहरा सूरज की धूप के प्रति बहुत संवेदनरशील हो जाता है और स्किन बर्न होने का खतरा दोगुना हो जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
