Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
होली का रंग ऐसे छुडायें

होली के रंगों को आप प्राकृतिक पैक से छुडा सकते हैं, जो कि नेचुरल सामग्री से बनाई जा सकती है।
1.एक केले को पीस लें और उसमें दो चम्मच दूध और शहद मिलाएं। अब इसको अपने पूरे शरीर पर तब तक लगाए रखें जब तक वह सूख न जाए। इसके बाद इस पैक को 20 मिनट बाद पानी की मदद से स्क्रब करें। होली के रंग को साफ करने के लिए यह पैक दो-तीन बार लगाते रहना है। इस पैक से त्वचा पर न रैश पडेगें और न ही त्वचा ड्राय होगी।
2.होली के रंगों को चेहरे पर से साफ करने के लिए एक चम्मच मसूर दाल, एक चम्मच आंटा, एक चम्मच गुलाब जल और एक चुटकी हल्दी मिला कर पेस्ट बनाएं। इस पैक को 20 मिनट तक लगा कर सुखा लें और फिर हल्का पानी ले कर इसको स्क्रब करें। जब रंग छूटने लगे तो पानी से धो लें। इससे त्वचा रूखी नहीं होगी और साफ और स्वस्थ्य हो जाएगी।
3.बालों पर से होली का रंग छुडाने के लिए पानी और एक चम्मच सिरका ले कर बाल धोएं। आप चाहें तो हेयर पैक भी बना सकते हैं, मेथी, आमला पाउडर, उबली हुई शिकाकाई पाउडर और पानी को मिलाएं और पैक बनाएं।
4.जब आपको अपना मुंह धोना हो तो पहले उसे धो लें और रूई से एलो वेरा और नींबू का घोल लगाएं। रुई से अपने चेहरे को पोछे। इस सल्यूशन से आपको सूखा रंग साफ करने में सहायता मिलेगी।
5.अगर चेहरे पर पेंट लगा हो तो उसे रुई और नारियल तेल की सहायता से पोछें।
कुछ बातें ध्यान में रखें-
*कभी भी होली के रंग को ठंडे पानी से नहीं धोना चाहिए। इससे रंग और भी ज्याद त्वचा से चिपक जाता है।
*अपनी त्वचा को कभी भी कस के नहीं रगडना चाहिए। क्योंकि इससे त्वचा पर रैश पड जाता है, अगर रंग को हल्का करना ही है तो उस पर नींबू रगड़े।
*जब आप होली के रंग को छुडा लें तब अपने पूरे शरीर को तेल या फिर लोशन से मसाज करना न भूलें।



Click it and Unblock the Notifications
