Latest Updates
-
खाना खाने के बाद पेट फूलने से हैं परेशान? दादी मां के ये 5 घरेलू नुस्खे आएंगे काम -
बच्चों के लिए हर 'हेल्दी' स्नैक नहीं होता सेहतमंद, खरीदते समय इन बातों पर जरूर दें ध्यान -
गणपति पूजा के बाद बचे फूलों फेंकें नहीं, इन 5 तरीकों से करें दोबारा इस्तेमाल -
बच्चे का मुंडन कब कराना चाहिए? डॉक्टर संतोष यादव ने बताई सही उम्र और मुंडन के बाद क्या करें -
गणेश विसर्जन 2026: तीसरे से 11वें दिन तक कब करें बप्पा का विसर्जन? जानें हर दिन की तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि -
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos
स्मूथ त्वचा के लिये करें ऑलिवा ऑयल से शेविंग
ऑलिव ऑयल यानी की जैतून के तेल का प्रयोग आप शेविंग के लिये भी कर सकते हैं। भले ही आपको यह सुन कर थोड़ा अजीब लग रहा हो पर कभी इस नई प्रक्रिया को अपना कर भी देखिये। ऑलिवा ऑयल को लगाने के बाद आपकी रूखी त्वचा तो नम होगी ही साथ में इससे कटने और छिलने का डर भी नहीं रहता। आइये देखते हैं कि ऑलिव ऑयल को शेविंग के लिये कैसे उपयोग किया जा सकता है।

आवश्यक सामग्री - ऑलिव ऑयल और अच्छा रेजर
विधि-
ठीक है अगर आपको नहाने के बाद शेविंग करना बेहतर लगता है, लेकिन ऑलिव ऑयल से शेविंग करने के लिये आपको चेहरा पानी से गीला करने की कोई जरुरत नहीं है। एक कप में थोड़ा सा ऑलिव ऑयल डालें और अंगुलियों की सहायता से उसे अपने चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। वह जगह जहां पर ज्यादा बाल हैं, वहां पर ज्यादा तेल लगाएं।
फायदा-
ऑलिव ऑयल से दाढ़ी बनाने का सबसे बढि़यां फायदा यह है कि इसमें आपकी त्वचा पर पड़े पिंपल या दाग-धब्बे बिल्कुल आसानी से दिखते हैं। जिसके कारण आप दाढ़ी बनाते वक्त थोड़ा सावधान हो सकते हैं। शेविंग फोम को लगा कर त्वचा ठीक से दिखती नहीं, जिस कारण आप खुद को ही घाव दे बैठते हैं।
देखा जाता है कि शेविंग रेजर से त्वचा जलने लगती है और रेजर बर्न हो जाता है। पर ऑलिव ऑयल का इस्तमाल करने से त्वचा को नमी मिलती है, जिससे रेजर बर्न नहीं होता और न ही त्वचा कटती-छिलती है। ऑलिव ऑयल पर रेजर की ब्लेड आसानी से फिसलती है, जिससे आराम से शेविंग हो जाती है।
ऑलिव ऑयल से त्वचा नर्म और मुलायम बन जाती है, जिससे आपकी त्वचा जंवा हो जाती है। इसके अलावा ऑलिव ऑयल शेविंग फोम के मुकाबले बहुत सस्ता होता है। इसमें न तो किसी प्रकार का केमिकल पाया जाता है और न ही इसको प्रयोग करने के बाद कोई रियेक्शन होता है।



Click it and Unblock the Notifications
