Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
क्या फेस वॉश चेहरे के लिये अच्छा है?
चेहरे की त्वचा बहुत ही संवेदनशील होती है इसलिये इस पर प्रयोग किये जाने वाले साबुन और फेस वॉश का चुनाव बहुत ही सावधानी से किया जाना चाहिये। अक्सर हर लड़की यह जरुर सोचती होगी कि क्या उसकी त्वचा के लिये फेस वॉश प्रयोग करना सही है या नहीं? आज हम इसी बात से परदा उठाएंगे और आपको जानकारी देंगे की फेस वॉश का प्रयोग करने से क्या-क्या लाभ होते हैं और यह किस तरह से साबुन के मुकाबले अच्छा होता है।

क्यों प्रयोग करें फेस वॉश -
1. फेस वॉश में कम लेवल का एएचए तत्व पाया जाता है जो स्किन को चमकदार और मुलायम बनाता है।
2. चेहरे का साबुन शरीर पर लगाने वाले साबुन के मुकाबले नम्र होता है और उसमें किसी प्रकार की कठोर सामग्री नहीं मिली होती है।
3. फेस वॉश चेहरे का प्राकृतिक तेल नहीं छीनते जबकि साबुन में यही उल्टा होता है। साबुन लगाने के बाद चेहरा की स्किन सूख जाती है और नमी गायब हो जाती है।
4. साबुन के मुकाबले फेस वॉश ज्यादा साफ और हाइजीनिक होते हैं क्योंकि साबुन खुले में रखने की वजह से किटाणु इस पर अपना घर बना लेते हैं। साथ ही एक साबुन को परिवार के अन्य लोगों के साथ शेयर करने पर गंदगी फैलती है।
5. फेस वॉश खरीदने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि उसमें स्क्रब ना मिला हो क्योंकि ऐसे फेस वॉश रोजाना यूज़ करने से स्किन खराब हो जाती है। हमेशा बिना स्क्रब वाला ही फेस वॉश खरीदें।
6. अगर आपका चेहरा ड्राई है तो उस हिसाब से ग्लीस्रीन या फिर माइस्चराइजर मिश्रित वाला फेस वॉश ही चुने।
7. साबुन से चेहरा धुलने के बाद स्किन रूखी हो जाती है जिस पर खुजली होती है। इससे चेहरा जलने लगता है और त्वचा को नुकसान भी होता है।



Click it and Unblock the Notifications
