Latest Updates
-
इन 5 लोगों के लिए जहर है साबूदाना, व्रत में भूलकर भी न करें सेवन -
Sawan 2026 Last Somwar: सावन के आखिरी सोमवार पर करें ये खास उपाय, बरसेगी भोलेनाथ की कृपा -
दिल्ली-NCR में मूसलाधार बारिश का अलर्ट: 19 राज्यों में IMD की चेतावनी, घर से निकलने से पहले पढ़ें ये जरूरी गाइड -
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल?
अब लगाइये स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
कई बाजारू क्रीम में आपको स्ट्रॉबेरी का तत्व मिला हुआ दिख जाएगा। स्ट्रॉबेरी त्वचा के लिये बहुत ही अच्छी मानी जाती है क्योंकि इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट त्वचा से दूषित पदार्थ को बाहर निकालते हैं और त्वचा को कोमल तथा दस साल तक जवां बनाते हैं। आज हम आपको स्ट्रॉबेरी फेस मास्क बनाना सिखाएंगे।
स्ट्रॉबेरी फेस मास्क
1. स्ट्रॉबेरी और शहद- इस पैक को बनाने के लिये आपको एक कटोरी में 2-3 पिसी हुई स्ट्रॉबेरी लीजिये और उसमें 1 चम्मच शहद का डालिये और अपने चेहरे पर 20 मिनट तक लगाइये। चमकदार त्वचा पाने के लिये इसे हफ्ते में एक या दो बार जरुर लगाएं।

2. स्ट्रॉबेरी और नींबू- यह स्ट्रॉबेरी पैक बनाने के लिये आधी कटोरी पिसी हुई स्ट्रॉबेरी ले और उसमें नींबू का रस मिलाएं तथा इसे अपने चेहरे पर 10 मिनट के लिये लगा रहने दें। फिर चेहरे को धो लें और साफ त्वचा पाएं।
3. स्ट्रॉबेरी और दही- 3-4 चम्मच पिसी हुई स्ट्रॉबेरी लीजिये और उसमें 1-2 चम्मच दही मिलाइये। इस मिश्रण को पूरे चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने दीजिये। उसके बाद चेहरा धो लीजिये और चेहरे पर हाथों से हल्का हल्का मसाज कीजिये। स्ट्रॉबेरी आपकी स्किन को जवां बनाएगी और त्वचा को बिल्कुल टाइट कर देगी।
4. स्ट्रॉबेरी- आधा कप पिसी हुई स्ट्रॉबेरी लीजिये और उसे सीधे चेहरे पर लगाइये। 20 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लीजिये। यह स्ट्रॉबेरी का फेस पैक चेहरे से सारे दाग धब्बों और मिटा कर चेहरे को चमकदार बना देगा।
5. स्ट्रॉबेरी और कॉर्नफ्लोर- यह स्क्रबर के रूप में काम करता है। आधा कप पिसी हुई स्ट्रॉबेरी लीजिये और उसमें 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर मिलाइये। इसे चेहरे पर 10 मिनट तक लगाइये और फिर हाथों से एंटीक्लाक डायरेक्शन में घुमाते हुए ठंडे पानी से धो लीजिये। यह चेहरे से सारे ब्लैकहेड हो साफ कर देगा।



Click it and Unblock the Notifications