Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
शुगर स्क्रब से चमकाएं अपनी त्वचा

ऐसे करिये चीनी का प्रयोग-
1. चीनी और नींबू- क्या आपके चेहरे पर बहुत सारे पिंपल हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि आप क्या करें। तो चिंता किस बात की है, अपने चेहरे को दानेदार चीनी से स्क्रब करें। अगर आपको डर लगता है कि चेहरे पर मुंहासे हैं और चेहरा रगड़ने से उसपर बुरा असर पड़ेगा तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चीनी एक प्राकृतिक सामग्री है, जो चेहरे पर लगाते ही गल जाएगी। अगर आप इसमें नींबू की कुछ बूंदे मिला लेगें तो यह आपको और भी फायदा पहुंचाएगी।
2. चीनी और ऑलिव ऑयल- अगर आपकी त्वचा सूखी है तो केवल चीनी और नींबू लगाने से कोई फरक नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक स्क्रब तैयार करें जिसमें चीनी, ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा शहद मिला कर लगाएं। इसको अपने चेहरे पर गोल-गोल लगा कर स्क्रब करें।
3. चीनी, रोजमैरी तेल और पुदीना- यदि आप चाहते हैं कि गर्मियों में आपकी त्वचा ठंडी रहे तो ताज़ा पुदीने से बेहतर भला दूसरी चीज और क्या है? रोजमैरी ऑयल में चीनी मिलाएं (अगर यह तेल नहीं मिल सकता है तो नारियल या बादाम के तेल का उपयोग करें) और उस में कुछ ताजा पुदीने की पत्तियों को को कुचल कर डालें। दिन भर ताजा फील करने के लिए इसको अपने चेहरे पर लगा कर स्क्रब करें।
4. चीनी और कॉफी- गर्मी में अगर आपकी त्वचा धूप की वजह से काली पड़ गइ हो तो 2 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच चीनी मिला कर थोड़ा सा पानी मिलाएं और उससे अपने चेहरे को स्क्रब करें। यकीन मानिये इससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा और कोमल भी।
5. चीनी और दही- जब आप चीनी, शहद को दही में मिलाती हैं तो आपको क्रीमी पेस्ट मिलता है। ठीक उसी तरह से अगर आप इसी पेस्ट से अपने चेहरे को स्क्रब करेगीं तो आपकी सन टैनिंग बिल्कुल गायब हो जाएगी।



Click it and Unblock the Notifications
