Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
गर्मियां आ रहीं हैं तो ये फेस मास्क लगाएं

फेस मास्क-
1.कुकुंबर मास्क- त्वचा पर ठंडक का एहसास करनाने के लिए यह एक ऐसी सब्जी है जो आम तौर पर इस्तमाल की जाती है। खीरे का प्रयोग किसी भी प्रकार की त्वचा के लिए किया जा सकता है। यह फेशियल मास्क आराम से घर में बनाया जा सकता है। बस केवल खीरे को पीसे और उसमें गुलाब जल को मिलाएं। अगर चेहरा ड्राय है तो आप उसमें ग्लीसरीन मिला सकते हैं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 15 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धोलें।
2.स्ट्राबेरी मास्क- अगर चेहरे पर टैनिंग है तो इसे लगाएं जिससे चेहरा चमकदार बन सके और धूप के दाग से भी निजात मिल सके। कुछ स्ट्राबेरी मैश करें और उसमें ऑलिव ऑयल, गुलाब जल और एक चम्मच चीनी मिला दें। आप चाहें तो दूध भी मिला सकती हैं। इसको अपनी गर्दन और चेहरे पर 20 मिनट तक के लिए लगाएं और ठंडे पानी से धोलें।
3.नींबू और दही- इसको लगाने से चेहरा खिल उठता है और सन टैनिंग भी दूर होती है। सूरज की गर्मी से निजात पाने के लिए इस मास्क को आपको रोज लगाना चाहिए। दही लें और उसमें कुछ बूंदे नींबू की डाल कर चेहरे पर लगाएं। चाहें तो इसमें आप बेसन और क्रीम भी मिला सकती हैं।
4.पपाया मिल्क मास्क- पका हुआ पपीता और दूध मिलाएं। इसके साथ ही इसमें कुछ बूंदे नींबू और रोज़ वॉटर की भी मिला सकती हैं। चेहरे पर लगा कर सुखाने के बाद इसे ठंडे पानी से धोने पर आप फ्रेश फील करेगीं।
5.टमाटर मास्क- केवल टमाटर लें और उसके गूदे को अपने चेहरे पर रगड लें। इसको केवल 15 मिनट तक के लिए लगा रहने दें। जब सूख जाए तब इसे दूध से धोएं और फिर ठंडे पानी से दुबारा धोऐं। इससे आपकी त्वचा फ्रेश हो जाएगी और गर्मी से भी राहत मिलेगी।



Click it and Unblock the Notifications
