Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
मौनसून में ऐसे करें स्किन की देखभाल
जब बात सुंदरता की आती है तो बारिश का मौसम सब कुछ बेकार कर देता है। इस समय अधिक बाल झड़ने लगते हैं और त्वचा पर से भी ग्लो खतम हो जाता है। स्किन बेजान ना हो इसके लिये अच्छा भोजन और खूब सारा पानी पीना बहुत जरुरी है। इस दौरान स्किन की कई समस्याएं सामने आती हैं जिनका ख्याल रखना बहुत जरूरी होता है। इसी बात पर आइये जानते हैं कुछ खास टिप्स-
मौनसून स्किन केयर -
1. ना करें हेवी मेकअप- मौनसून में अपनी त्वचा को सांस लेने दें। इस समय अपने चेहरे को पूरी तरह से ढकने से अच्छा होगा कि थोड़ा ही मेकअप करें। जैसा की मौनसून है तो आप को नहीं पता कि कब बारिश हो जाएगी और आपका पूरा मेकअप बेकार हो जाएगा। इसलिये थोडा ही मेकअप करें तो बेहतर होगा।
2. मॉइसचर- अगर आपकी त्वचा बहुत ड्राइ है तो आपको इस मौसम में मॉइश्चराइजर लगाने की जरुरत है। इस सीजन में स्किन सूख जाती है इसलिये दिन में एक बार मॉइश्चराइजर लगाना चाहिये। अच्छा रिजल्ट पाने के लिये रात को ही इसे लगाएं।
3. ऑयली स्किन प्रोडक्ट ना लगाएं- इन दिनों अपनी त्वचा पर ज्यादा मॉइश्चराइजर, क्रीम बेस फाउंनडेशन या फिर कंसीलर का प्रयोग ना करें। आप चाहे तो मेकअप के पहले चेहरे पर कैलामाइन लोशन लगा सकती हैं इससे स्किन ऑयली नहीं बनती।
4. टोनर का प्रयोग करें- हमेशा टोनर लगाएं। यह ना केवल स्किन को साफ बनाए रखती है बल्कि नमी भी पहुंचाती है। मुंह को धोने से पहले हर रोज टोनल का प्रयोग करें। यह स्किन के पोर को बंद करता है और पीएच बैलेंस को वापस लाने में मदद करता है।
5. फ्रूट फेस पैक लगाएं- इन दिनों फ्रूट फेस पैक जो कि स्ट्रॉबेरी, आम, पीच और पपाया से बना हो, उनको जरुर लगाएं। अगर आपको ग्लोइंग स्किन चाहिये तो चेहरे पर दो बार फ्रूट पैक जरुर लगाएं।
6. खूब सारा पानी पिएं- पानी पीना त्वचा को हर तरह से फायदा पहुंचाता है। जितना ज्यादा आप हाइड्रेट रहेंगे उतनी ही ज्यादा आपकी स्किन अंदर से ग्लो करेगी। इसलिये अगर चमकदार त्वचा चाहिये तो दिन भर में 8-10 ग्लास पानी जरुर पिएं।



Click it and Unblock the Notifications
