Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
आंखों से काजल छुडा़ने के टिप्स
महिलाओं के लिये आंखों पर काजल लगाना हर दिन की बात बन चुकी है। महिलाओं को इसकी इतनी आदत पड़ चुकी है कि अगर यह एक दिन भी अपनी आंखों पर काजल ना लगाएं तो वह बीमार और मुर्झायी जैसी लगने लगती हैं। हमें खुद ही लड़कियों को काजल में ही देखना अच्छा लगता है।
काजल कई प्रकार के मिलते हैं, जैसे पेन्सिल, रोल और या फिर बॉक्स में। पर कई महिलाओं की यह शिकायत होती है कि उनका काजल फैल जाता है जो कि उन्हें डरावना बनाता है। आप काजल को कितना भी छुडा़ लें लेकिन वह वैसे का वैसा ही रहता है, तो यहां पर कुछ टिप्स दिये जा रहे हैं जिससे काजल छुडा़ने में आसानी रहेगी।

5 टिप्स अपनाइये और काजल छुडा़इये-
1. क्लीजिंग मिल्क- जब आपको काजल छुडा़ना हो तो अपने चेहरे पर क्लीजिंग मिल्क लगा कर अपने चेहरे और आंखों के आस पास मसाज कीजिये। फिर कॉटन बॉल से चेहरे से क्लीजिंग मिक्ल को साफ कीजिये और फिर देखिये की आपका काजल किस तरह से साफ होता है।
2. फेस वॉश- यदि आप जल्दी में हैं तो अपने चेहरे को फेस वॉश से धोइये और आंखों के नीचे साबुन के झाग से मल कर धोइये। इसके अलावा आप स्क्रब का भी प्रयोग कर के काजल को छुडा़ सकती हैं।
3. तेल- अगर आपको लगता है कि आंखों के नीचे डार्क सर्कल केवल काजल की ही देन है तो आप रात को सोने से पहले अपनी आंखों के नीचे ऑलिव ऑयल या फिर कैस्टर ऑयल से हल्के-हल्के मसाज कीजिये। तेल लगाने से काजल भी छूट जाएगा और पलके भी घनी हो जाएंगी।
4. गीला कपड़ा प्रयोग करें- काजल को आप पानी में भिगोये हुए गीले कपड़े से साफ कर सकती हैं।
5. वैसलीन- इसको अपनी आंखों के आस-पास फैले हुए काजल पर लगा कर मसाल करें और फिर कॉटन से पोछ लें, काजल बिल्कुल छूट जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications