Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
संवेदनशील वाली त्वचा पर करें यह फेशियल
जिसकी त्वचा संवेदनशील होती है, उसे हर चीज का बहुत ख्याल रखना पड़ता है। हमेशा चेहरे पर क्या लगाएं और क्या ना लगाएं सोंच-सोंच कर दिमाग खराब हो जाता है। इसी तरह जब भी आप पार्लर जाती होंगी तो वहां पर लगी लिस्ट में सोंचती होंगी कि आपके चेहरे के लिये कौन सा फेशियल उपयुक्त रहेगा, जिससे स्किन खराब ना हो। अगर आपकी संवेदनशील त्वचा है, तो आपको जानना होगा कि चेहरे पर कौन सा फेशियल करवाएं और कौन सा ना करवाएं।

संवेदनशील त्वचा पर यह फेशियल ना करवाएं-
1. चेहरे पर क्लीन अप या भाप दा्रा ब्लैकहेड जाने पर स्किन पर लालिमा और घाव पड़ सकते हैं। इसलिये फेशियल करवाने से पहले अपनी ब्यूटीशियन से थोड़ा ध्यान रखने को कहें।
2. पर्ल फेशियन ना करवाएं। ऐसा इसलिये क्योंकि पर्ल पाउडर चेहरे पर एलर्जी फैलाते हैं।
3. गोल्ड फेशियल में भी मैटल होता है। अगर आपको गोल्डन ज्वैलरी पहनने पर किसी प्रकार की एलर्जी नहीं होती, तो आप आराम से यह फेशियल करवा सकती हैं।
4. पैराफिन फेशियल में गरम वैक्स का प्रयोग किया जाता है। हालाकि यह आपकी त्वचा को बिल्कुल नहीं छुएगी, लेकिन थोड़ा सावधान रहें।
5. डायमंड फेशियल में पाउडर डायमंड चेहरे पर लगाया जाता है। इसलिये सबसे पहले यह भरोसा कर लें कि आपको इससे कोई एलर्जी नहीं होगी तभी इसे लगाएं।
संवेदनशील त्वचा पर लगाएं यह फेशियल-
1. फ्रूट फेशियल त्वचा के लिये बहुत अच्छे होते हैं क्योंकि वह प्रकृतिक होते हैं। फेस पैक लगवाने से पहले यह देख लें कि कहीं आप किसी फल से एलर्जिक तो नहीं हैं।
2. अल्ट्रा सेन्सिटिव स्किन के लिये चॉकलेट फेशियल बहुत अच्छा माना जाता है। चॉकलेट फेशियल उनके लिये बहुत अच्छा होता है, जिनकी त्वचा पर एलर्जी होने के चांस ज्यादा रहते हैं। कोको, एंटी इनफ्लेमिट्री तत्वों से भरा होता है।
3. अकाई बैरी के कई स्वास्थ्य लाभ है। यह एंटी ऑक्सीडेंट में बहुत ज्यादा होते हैं इसलिये यह एंटी एजिंग एजेंट का कार्य अच्छे से करते हैं। यह स्ट्रेस को हटाते हैं और चेहरे पर बहुत अच्छा ग्लो देते हैं।
4. सैंडलवुड फेशियल उन लोगो के लिये एक सेफ तरह का फेशियल है, जिन लोगो के चेहरे पर रैश पड जाते हैं। यह फेशियल घाव तथा एक्ने को कम करता है क्योंकि इसमें एंटी एलर्जिक तत्व पाए जाते हैं। लेकिन यह देख ले कि आप पूरी तरह से हर्बल सैंडलवुड प्रोडक्ट का प्रयोग कर रही हों।



Click it and Unblock the Notifications
