Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
7 फायदे कोल्ड क्रीम के
सर्दियों के मौसम ने दस्तक दे दी है और इसका साफ-साफ असर चेहरे पर भी दिखाई पड़ना शुरु हो गया है। जहां गर्मियों में आपकी त्वचा नम और चमकदार बनी रहती थी वहीं सर्दी में त्वचा पर झुर्रियां साफ दिखाई पड़ने लगी हैं। सर्दियों में हर महिला कोल्ड क्रीम का सहारा लेती है लेकिन क्या आप जानती हैं कि कोल्ड क्रीम के कितने सारे फायदे हो सकते हैं। आइये जानते हैं-
कोल्ड क्रीम के फायदे-
1. नाइट फेस मास्क: जब आप दिन में कोल्ड क्रीम लगाती हैं तो चेहरा बिल्कुल ऑयली हो जाता है जिस पर धूल-मिट्टी चिपक जाती है। पर यदि रात को कोल्ड क्रीम लगा कर सोया जाए तो इसका असर पूरी रात रहता है और दूसरे दिन चेहरा कोमल बना रहता है।

2. लिप बाम: इस समय होंठ फट जाते हैं तो आप उसे ठीक करने के लिये उस पर मोटी परत कोल्ड क्रीम की लगा सकती हैं।
3. कुहनियों और घुटनों को मुलायम बनाए: सर्दियों में कुहनियों की त्वचा फट जाती हैं, यदि इस पर आप ध्यान नहीं देगी तो आपकी त्वचा पर हमेशा के लिये झुर्रियां पड़ सकती हैं। अच्छा होगा कि आप इस पर कोल्ड क्रीम लगाएं।
4. मेकअप रिमूवर: आप चाहें तो कभी-कभार अपने मेकअप को साफ करने के लिये इस क्रीम का इस्तमाल कर सकती हैं, लेकिन हां कभी इसे अपनी आदत ना बनाइयेगा।
5. शेविंग क्रीम: पुरुषों को महिलाओं की क्रीम की ताकत का एहसास नहीं है मगर शेविंग करते समय वह इसे इस्तमाल कर सकते हैं।
6. फटी एड़ियों के लिये: यदि हल्की-फुन्की एडी़ फटी हो तो आप कोल्ड क्रीम का इस्तमाल कर सकती हैं। मगर ज्यादा फटी एडियों के लिये आपको क्रैक क्रीम का ही प्रयोग करना होगा।
7. वैक्सिंग के दर्द को ठीक करे: सर्दियों में वैक्सिंग करवाने पर दर्द अधिक होता है इसलिये इस दर्द को आप कोल्ड क्रीम लगा कर सही कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
