Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
चर्बी से भी मिट सकती हैं झुर्रियां
लखनऊ। आमतौर पर लोगों का मानना है कि बाजार में बिकने वाली ब्यूटीक्रम व अन्य सौन्दर्य प्रशासन चेहरे की झुर्रियों को मिटा सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। सौन्दर्य प्रशासन झुर्रियों को छिपा तो सकते हैं लेकिन उसे मिटा नहीं सकते। यूके के डा. डेविड जानसन का कहना है कि झुर्रियों को मिटाने के लिए चर्बी का प्रयोग किया जा सकता है। फेस लिफ्ट तकनीक के माध्यम से शरीर के किसी अन्य हिस्से की चर्बी को चेहरे में डालकर झुर्रियों को मिटाया जा सकता है।

युनाइटेड किंगडम के प्लास्टिक एण्ड कॉस्मेटिक सर्जन डा. जानसन का कहना है कि वर्तमान समय में यह तकनीकी काफी प्रचलन में है तथा यह प्रभावी है। उन्होंने बताया कि उम्र के साथ चेहरे की त्वचा ढीली होती जाती है क्योंकि त्वचा के नीचे के ऊतक(टिशू) कम होते जाते हैं। कई बार व्यक्ति इस ढीली त्वचा को कसने के लिये व्यायाम व कॉस्मेटिक क्रीम आदि का प्रयोग करता है लेकिन वह महज पांच प्रतिशत ही असरदार होती हैं। डा. जानसन के अनुसार इसके लिए सर्जरी ही एकमात्र विकल्प है।
सर्जरी में शरीर के उस हिस्से की चर्बी निकाली जाती है जहां चर्बी अधिक होती है। फिर उस चर्बी को झुर्री वाले स्थान पर भरा जाता है। चर्बी भरे जाने के कारण जो त्वचा लटक व ढीली होती है उसमें तनाव आ जाता है जिससे झुर्रियां काफी हद तक कम हो जाती हैं। उन्होंने बताया कि झुर्रियों का मुख्य कारण समय के साथ शरीर में चर्बी का कम होना जिससे त्वचा ढीली हो जाती है और वह लटकने लगती है जिसे झुर्रियां आना कहते हैं। डा. जानसन के अनुसार हालांकि बाजार में कई प्रकार के इंजेक्शन भी उपलब्ध हैं जो झुर्रियों को कम करते हैं लेकिन चर्बी लगाना सबसे आसान व बेहतर समाधान है। डा. जानसन किंग जार्ज मेडिकल कालेज में प्लास्टिक सर्जन के एक कार्यक्रम के सिलसिले में राजधानी लखनऊ आए थे जहां उन्होंने देश के अन्य प्लास्टिक सर्जनों को कॉस्मेटिक सर्जरी की कई अन्य बारीकियों से अवगत कराया।



Click it and Unblock the Notifications
