Latest Updates
-
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका
10 कॉस्मेटिक, जो पहुंचाते है आपकी त्वचा को नुकसान
मार्केट, सैलून और स्टोर्स में कई प्रकार के कॉस्मेटिक और स्कीन केयर प्रोडक्ट उपलब्ध रहते है। इन उत्पादों के यूज करने से महिलाएं ही नहीं बल्कि पुरूष भी अच्छी, स्वस्थ, चिकनी और खूबसूरत त्वचा आसानी से पा सकते है। हालांकि, यह सभी प्रोडक्ट प्रभावी है लेकिन सुरक्षित नहीं है। यह सभी कॉस्मेटिक प्रोडक्ट किसी भी स्त्री को सुंदर बना देते है लेकिन इनके यूज करने से उनकी त्वचा खराब हो जाती है क्योंकि इन उत्पादों में हानिकारक कृत्रिम रसायन मिले हुए होते है।
कई उत्पाद और कॉस्मेटिक तो त्वचा पर बहुत की गंदा प्रभाव छोड़ते है, कई अध्ययनों की रिपोर्ट के आधार पर पता चला है कि इनके ज्यादा इस्तेमाल से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारियां होने का भी खतरा होता है। इसके अलावा, कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा के छिद्र भी बंद हो जाते है और स्कीन में कई बैक्टीरिया पनपते है जो चेहरे या शरीर की त्वचा को खराब करने का कारण बनते है।
इसलिए, आज हम आपको 10 कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के बारे में बता रहे हैं जो आपके चेहरे और शरीर की त्वचा को नुकसान पहुंचाते हैं - ये 10 प्रोडक्ट एक कम्पलीट लिस्ट नहीं है, मगर ये आपकी जानकारी को थोड़ा तो जरुर बढा सकती है।

लिपस्टिक
लिपस्टिक आपके होठों की नमी को खींच लेती है उसकी अपेक्षा लिप बाम ज्यादा अच्छा होता है। कुछ लिपस्टिक और लिपग्लॉस में ऑयल और कैमिकल मिला हुआ होता है जो आपके होठों को सुंदर बनाने की बजाय उन्हे नुकसान पहुंचाता है। लाल लिपस्टिक में रंग ज्यादा गाढ़ा करने के लिए लीड़ की ज्यादा मात्रा भी मिला दी जाती है। लीड के द्वारा होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं में दिमाग में गड़बडी होना और व्यवहार में असमानता आना सबसे प्रमुख है।

मॉश्चराइजर
कई पापुलर कॉस्मेटिक मॉश्चराइजर्स को कंपनी बड़े - बड़े दावों के साथ बेचती है लेकिन उनमें से अधिकाशं: में डिटर्जेंट जैसे कई कैमिकल मिले होते है जो आपकी त्वचा को काफी नुकसाच पहुंचाने के लिए पर्याप्त होते है और त्वचा की प्राकृतिक नमी को भी छीन लेते है।

काजल
काजल के आंखों पर कई प्रतिकूल प्रभाव हो सकते है, उदाहरणस्वरूप : रसायन की मात्रा का आंखों में पंहुचना, टॉक्सिक और इंफेक्टिव कन्जेक्विाइटिस, ग्लूकोमा, ड्राई आई और कन्जेक्टिवाइटल डिसकोलोरेशन आदि। इसलिए, बेहतर यहीं होगा कि आप आंखों में काजल और सुरमा लगाने से बचे या आंखों में किये जाने वाले किसी भी मेकअप को ध्यान से करें।

नेलपॉलिश
डार्क रंग की नेलपॉलिश आपके नाखूनों पर धब्बे छोड़ सकती है और उनमें पीलापन ला सकती है। इसके अलावा, आप जान लें कि नेलपॉलिश में एसीटोन होना है जो आपके नाखूनों को कमजोर बनाता है और उन्हे काफी नुकसान पहुंचाता है क्योंकि यह एक कठोर रसायन होता है।

टेल्कम पाउडर
टेल्कम पाउडर में सिलिकेट्स टेल्क पड़ा हुआ होता है जो न केवल एक रासायनिक तत्व है बल्कि इसमें कैंसर कर देने वाले तत्व भी मौजूद होते है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से एलर्जी और फेफडों में सक्रंमण होने का खतरा रहता है। टेल्क, बॉडी से मॉइश्चर को सोख लेता है और उसे ग्लो करता हुआ बना देता है जो नुकसानदायक होता है। इसे ज्यादा प्रयोग न करें, अप्रत्यक्ष रूप से इसके इस्तेमाल से स्कीन को काफी नुकसान पहुंचता है।

ब्लीच क्रीम
ब्लीच क्रीम में स्ट्रांग कैमिकल होते है जो आपकी त्वचा की नरमी को सोख लेती है और चेहरे की स्कीन में आने वाले ऑयल को भी सोख लेती है, वैसे यह ऑयल भी चेहरे पर आना जरूरी होता है। चेहरे पर आने ऑयल से त्वचा की नरमी बरकरार रहती है और झुर्रिया जल्दी नहीं होती है।

वैक्स
हेयर रिमूवर से हाथों या पैरों के बालों को निकालना काफी नुकसानदायक होता है। इसके इस्तेमाल से कई लोगों को लाल चकत्ते, हल्की सा ब्लीडिंग या त्वचा में इंफेक्शन भी हो जाता है। कई लोग चेहरे पर भी वैक्सीन करवाते है, ऐसे लोगों के चेहरे की स्कीन में काफी तनाव आता है और उसमें समय से पहले कई विकार आ जाते है। चेहरे की त्वचा बहुत नाजुक होती है और उस पर वैक्स करवाना बहुत घातक होता है।

हेयर कलर और हेयर डाई
अपने बालों को कलर करने से पहले, यह जानना आवश्यक है कि कई इस हेयर कलर या हेयर डाई से आपको कोई नुकसान तो नहीं है। कई बार, कुछ रंगों या डाई से लोगों को काफी दिक्कत हो जाती है जैसे : बालों का झड़ना, जलन होना, लाल चकत्ते होना, खुजली होना, चेहरे पर सूजन आ जाना और सांस सम्बंधी समस्या होना। हेयर डाई में कई प्रकार के कैमिकल होते है जो एक इंसान के शरीर को नुकसान पहुंचाने के लिए पर्याप्त होते है।

डिओडेरेंट
वैज्ञानिक अध्ययन के मुताबिक, डिओडेरेंट में ऐसे कई रसायन मौजूद होते है जो आपकी त्वचा और शरीर को नुकसान पहुंचाते है। वास्तव में, डिओडेरेंट में एल्कोहल होता है जिसकी वजह से त्वचा में जलन और खुजली होती है और कई बार स्कीन में रेडनेस आ जाती है जो त्वचा में पिगमेंटेशन के कारण होता है।

फ्रैग्नेंस
यह आपकी जानकारी के लिए आवश्यक है कि कॉस्मेटिक में खतरनाक कैमिकल होते है। फ्रैग्नेंस में कई प्रकार के रसायन होते है फ्रैग्नेंस कई उत्पादों में होती है जैसे - फ्रैब्रिक सॉफ्टनर्स, लॉउड्री डिटर्जेंट, परफ्यूम, पर्सनल केयर प्रोडक्ट, एयर फ्रेशनर और कई अन्य उत्पाद, जिन्हे हम रोजमर्रा की जिन्दगी में इस्तेमाल करते है। यह फ्रैग्नेंस सुघंने में काफी अच्छी होती है लेकिन वास्तव में स्वास्थ्य और वातावरण दोनों के लिए



Click it and Unblock the Notifications
