Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मी में मुँहासों से बचने के 10 उपाय
गर्मियाँ आने वाली है जो कि त्वचा के लिए एक बुरा समय होता है खासकर मुँहासों के लिए। देखने में भद्दें और दर्द देने वाले ये मुँहासे व्यक्ति की क्रियाशील प्रेरणा को कम करते हुए आत्म विश्वास को प्रभावित कर सकते हैं। हालाँकि मुँहासे नाख़ून द्वारा दबाकर हटायें जा सकते हैं लेकिन हम आपको ऐसा करने की सलाह नहीं देंगे क्यों कि ऐसा करने से ये दाग छोड़ जायेंगे। इसलिए मुँहासों को दबाने और फोड़ने की बजाय इन पर दवाई लगाना शुरू करें।
मुंहासों को फैलाने में हारमोंस का भी काफी काम होता है। अपने हारमोन की जांच करवाएं और देखें कि कहीं यह इम्बैलेंस तो नहीं हो गए हैं। यदि अन्य उपाय काम नहीं करते तो स्किन स्पेशलिस्ट डॉक्टर आपको अच्छा समाधान बता सकते हैं। इससे पहले कि ये मुँहासे फ़ैल जाएँ और एक बड़ा कारण बने इससे पहले एक अच्छे स्किन स्पेशलिस्ट से परामर्श ले लें।

मेकअप साफ करें
अपना चेहरा साफ़ रखें। अपना मेकअप ठीक प्रकार से हटायें। इसके लिए आप एक सैलीसाईंलिक फेस वाश इस्तेमाल कर सकते हैं।

मुंह जरुर धोएं
जब आप बाहर दिन बिताकर आये तो घर पर मुहं जरूर धोएं।

चेहरा न रगडे़
ज्यादा नहीं रगड़ें। ज्यादा धोने और रगड़ने से त्वचा में जलन पैदा हो सकती है।

चेहरे को बार बार न छुएं
अपने चेहरे को बार बार नहीं छुएं , इससे बैक्टीरिया का संक्रमण हो सकता है।

संभल कर खरीदे मेकअप प्रोडक्ट
इस प्रकार के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें जिन पर 'नॉन कोमेड़ोजेनिक' का लेबल लगा हो।

धूप से बचें
धुप से बचें। इससे मुँहासों के फैलने की संभावना बढ़ जाती है।

एंटी एक्ने मास्क लगाएं
एक सप्ताह में एक बार एंटी एक्ने मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

हारमोंस की जांच करवाएं
मुँहासे हारमोंस के असंतुलन के कारण होते हैं, इसलिए आप स्किन स्पेशलिस्ट से अपने हार्मोन जांच की राय ले सकते हैं।

रूसी भगाएं
डैंड्रफ भी माथे और कमर में होने वाले मुँहासों का मुख्य कारण है। स्किन स्पेशलिस्ट द्वारा सुझाये गए एंटी डैंड्रफ शैम्पू का इस्तेमाल करें।

तंग कपड़े न पहने
यदि आपके मुँहासे है तो टाईट और शरीर के चिपकने वाले कपड़े पहनने से बचें।



Click it and Unblock the Notifications
