Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
त्वचा को बर्बाद करने वाले 15 आहार
सुंदर और स्वस्थ त्वचा हर किसी को अच्छी लगती है लेकिन इसे पाने के लिए देखभाल और रखरखाव की आवश्यकता पड़ती है। अगर आप अच्छा खाएंगे तो आपकी त्वचा भी स्वस्थ होगी। खाने - पीने का प्रभाव जितना शरीर पर पड़ता है उतना ही त्वचा की सुंदरता और चमक पर पड़ता है।
हम जब डाइट प्लान बनाते है तो उन सभी भोजन को शामिल करते है जो हमारे शरीर के लिए अच्छे होते है और वजन घटाते है। इसी प्रकार, स्किन के लिए भी कई फूड अच्छे और खराब होते है। बस आपको अगली बार से यह समझना होगा कि किस भोजन को खाने से आपकी त्वचा चमक जाएगी और किसे खाने से उसकी दमक जाएगी।
नियमित रूप से पौष्टिक आहार का सेवन करने से शरीर की त्वचा की दमक बरकरार रहती है। चेहरे की त्वचा की चमक भी स्वस्थ भोजन के सेवन से बनी रहती है। अगर आप चाहते है कि हर मौसम में आपकी त्वचा स्वस्थ हो और रूखी - सूखी न हो, तो आपको अपने कुछ फेवरिट फूड को खाना भी छोड़ना पड़ेगा, क्योंकि इन खाद्य सामग्रियों में तेल, वसा और कैलोरी अधिक मात्रा में होती है जिससे त्वचा पर दाने निकल आते है और वह सख्त हो जाती है। तो आइए जानते है त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखने के लिए कौन से फूड न खाएं :

व्हाइट ब्रेड :
अगर आप स्वस्थ त्वचा पाना चाहती है तो व्हाइट ब्रेड का सेवन बंद कर दें। मैदा वाली ब्रेड में ग्लूटेन भारी मात्रा में पाया जाता है जिससे चेहरे पर दाने निकलने लगते है। ब्राउन ब्रेड का सेवन त्वचा को स्वस्थ बनाएं रखता है।

सोया दूध :
सोया दूध के सेवन से शरीर की प्रतिरक्षा क्षमता घटती है और शरीर में बैक्टीरियल इंफेक्शन भी हो जाता है। सोया दूध कई चर्म रोगों की जड़ होता है। अपनी लिस्ट से सोया दूध को हटा दें वरना आपको त्वचा सम्बंधी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है।

चॉकलेट :
अगर आप चॉकलेट की दीवानी है तो यह आदत छोड़नी पड़ेगी। चॉकलेट सिर्फ कम ब्लड़ प्रेशर को सही कर सकती है वरना चॉकलेट खाने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है।

कैंडी :
खूबसूरत त्वचा पाने की तमन्न रखने वाले लोगों को कैंडी का सेवन कतई नहीं करना चाहिए। यह एक क्रिमिनल होता है जो आपकी सुंदर त्वचा को धीरे - धीरे खा जाता है। कैंडी में ऐसे तत्व होते है जो त्वचा पर दाने निकालने लगते है और उसे बर्बाद कर देते है।

कॉफी :
यह सच है कि एक कप कॉफी आपकी सारी थकान को दूर कर देती है लेकिन इसे पीने से त्वचा में रूखापन आता है। रूखी त्वचा पर दाने, मुंहासे और झुर्रियां जल्दी पड़ती है। इसलिए आगे से कॉफी का सेवन करने से पहले अपनी सुंदर त्वचा का ख्याल कर लें।

नमक :
नि:सन्देह नमक आपके खाने के स्वाद को बढ़ाता है और इसे लजीज बनाता है लेकिन नमक की अधिक मात्रा का सेवन आपकी त्वचा को खराब कर सकता है। अगर आप खाने में ज्यादा नमक खाते है तो फटाफट बंद कर दें। पॉपकॉर्न में भी ज्यादा नमक होता है, इसलिए मार्केट के पॉपकॉर्न भी कम ही खाएं।

शैलफिश :
ज्यादा आयोडिन भी शरीर की त्वचा को खराब कर देती है। सीफूड जैसे - केंकडा या चिरांट का सेवन ज्यादा न करें, इनमें उच्च मात्रा में आयोडीन होती है जो त्वचा को बेकार कर सकती है।

दूध :
दूध, त्वचा को खराब करने के लिए साइलेंट किलर की तरह काम करता है। दूध में हाई ग्रोथ फैक्टर होते है जिससे त्वचा में अतिरिक्त तत्व आ जाते है और उसमें दाने निकलने लगते है।

एल्कोहल :
शराब के नियमित सेवन से त्वचा पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इससे आपकी त्वचा भद्दी और दानों से भरी हो जाती है। शराब से सेवन के बाद त्वचा में डिहाइड्रेशन होने के कारण भी त्वचा में रूखापन आ जाता है।

चीनी :
चीनी, कोलेजन को नष्ट कर देती है और त्वचा में शिथिलता ला देती है। चीनी के अधिक सेवन से त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है। खाने में चीनी का इस्तेमाल कम करें।

सालसा :
सभी जानते है कि सालसा में कैलोरी नहीं होती है और यह बहुत स्वादिष्ट होता है। इसके विपरीत, यह कई ऐसे गुणों को समाप्त कर देता है जिनसे त्वचा मुलायम बनी रहती है।

स्ट्रॉबेरी :
अगर आपकी त्वचा बहुत सेंसटिव है तो स्ट्रॉबेरी का सेवन ज्यादा न करें। इसमें उच्च मात्रा में विटामिन सी और नेचुरल एसिड होता है जो नाक और मुंह पर दरार पड़ने का कारण बनता है।

पीनट बटर :
मूंगफली का तेल, त्वचा में कील - मुंहासें और दाने निकाल देता है। अपने भोजन को इस तेल में कतई न पकाएं। इसके सेवन से त्वचा का मुलायमपन चला जाता है और दाने निकल आते है।

रेड मीट :
रेड मीट, खाने में बेहद लजीज लगता है लेकिन इसके सेवन से त्वचा पर दाने निकल सकते है। इसमें फाइबर अधिक मात्रा में होता है जिससे खूबसूरत त्वचा पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।

शिमला मिर्च :
शिमला मिर्च, खाने को स्वादिष्ट बनाता है लेकिन इसके सेवन से त्वचा में दाने निकलने लगते है। यह तीखा मसाला होता है जिसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है। बेल पिपर में उच्च प्रतिरोधक गुण होते है।



Click it and Unblock the Notifications
