Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
वजन घटाने के बाद त्वचा में कसाव वापस लाने के 15 तरीके
महिलाएं हर समय परफेक्ट फिगर पाने की चाह रखती हैं। यह बात बहुत सही है कि अगर आप शरीर को पतला करना और अतिरिक्त वजन से छुटकारा पाना चाहती हैं तो बॉडी को फिट रखने की दिशा में सही कदम उठा रही हैं। लेकिन वजन को घटाने के बाद आपकी त्वचा में झोल आ जाएगा यानि जहां - जहां आपकी बॉडी में फैट था, उस जगह त्वचा ढ़ीली पड़ जाएगी।
बॉडी तब भी ढीली पड़ती है जब आप किसी बच्चे को जनती हैं। उससे भी पेट में ढीलापन आ जाता है। यहां हम आपको कुछ 15 ऐसे तरीके बता रहे हैं, जिससे वजन घटाने के बाद त्वचा में कसाव बरकरार रहेगा।

त्वचा को स्क्रब करें
अगर आपकी त्वचा लगातार ढ़ीली पड़ती जा रही है तो उसे स्क्रब करें, इससे स्कीन में कसाव आएगा। जरूरी नहीं है कि आप स्कीन पर किसी कॉस्मेटिक स्क्रब से ही स्क्रब करें। घर बैठे या रोजमर्रा के काम करते हुए आसानी से दिन में दो से चार बार अपनी त्वचा को हल्के हाथों से रगड़ें, इससे लूज स्कीन ठीक हो जाएगी। स्क्रब करने से स्कीन में रक्त प्रवाह बढ़ जाता है और स्कीन ग्लो भी करती है।

मसाज कीजिये
त्वचा पर अच्छी मसाज करने से भी कसाव आ जाता है और त्वचा चमकदार हो जाती है।

नजदीकी स्पा जाइये
त्वचा का कसाव वापस लाने के लिए नजदीकी स्पा में जाइए, वहां देखिए कि वह आपको क्या नई सुविधा प्रदान कर रहे हैं। कई प्रकार के स्पा ट्रीटमेंट जैसे रेप्स, मास्क, कस्माइज बॉथ और अन्य तरह के स्पा से स्कीन में कसाव आ जाता है।

कोलेजन क्रीम का उपयोग करें
इस प्रकार की क्रीम स्किन को टाइट करने में उपयोगी होती है क्योंकि इन्हे बनाया ही इस प्रकार जाता है कि इनके इस्तेमाल के बाद स्किन में खिचावं आ जाएं। त्वचा की सुरक्षा के लिए सबसे पहले त्वचा विशेषज्ञ से परामर्श ले लें और पता कर लें किस प्रकार इनका इस्तेमाल करने से आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा।

ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं
ज्यादा पानी पीने से शरीर में डिहाईड्रेशन नहीं होगा और त्वचा खिलीखिली रहेगी।

भरपूर मात्रा में फल और सब्जियों का सेवन कीजिए
मानक के अनुसार, आपको दिन में कम से कम चार से पांच बार हल्का और सुपाच्य भोजन ग्रहण करना चाहिए, इससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषक तत्व मिलेंगे और आपकी त्वचा कसी और चमकदार हो जाएगी।

धूप से बचें
धूप में निकलने से पहले सही पीएचपी का सनस्क्रीन लगा लें।

सल्फेट युक्त प्रोडक्ट से न नहाएं
अपने नहाने के उत्पादों में सल्फेट वाले प्रोडक्ट जैसे - साबुन, शैम्पू, बॉडी वॉश और अन्य उत्पादों को हटा दें। उन्ही उत्पादों को इस्तेमाल करें जिनमें सल्फेट न हो, क्योंकि सल्फेट त्वचा को रूखा बना देती है। अगर आप वाकई में स्कीन को कसावदार बनाने की सोच रही हैं तो सबसे पहले अपने बाथरूम से इन उत्पादों को हटा दें। मार्केट में कई सल्फेट युक्त प्रोडक्ट उपलब्ध हैं इसलिए इन्हे खरीदते समय सावधानी बरतें।

हॉट शॉवर से तुरन्त तौबा करें
गर्म पानी त्वचा को रूखा बना देती है। इसके बजाय गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें, इससे बॉडी की स्किन हाइड्रेटेड होगी। हाइड्रेटेड होने से स्किन कुछ ही समय में कसी हो जाती है।

पूल में ज्यादा समय न बिताएं
अगर आपको पानी से बहुत प्यार है, घंटो नहाना आपको पसंद है तो सावधान हो जाएं। अपनी इस आदत को छोड़ दें वरना आपकी त्वचा कभी भी कसावदार नहीं हो पाएगी। नहाते समय तुरन्त शॉवर लेकर बाहर आ जाएं या फिर पूल में ज्यादा समय न बिताएं।

योगा करिए
योगा करने से स्कीन में ग्लो आता है। खासकर पेट और सांस से सम्बन्धित योगा करें, इन्हे करने से पेट की ढीली त्वचा में कसावपन आएगा।

व्यायाम करें
स्वस्थ त्वचा पाने के लिए नियमित रूप से व्यायाम करें। एरोबिक्स और कार्डियो व्यायाम सबसे अच्छे व्यायाम होते हैं।

जिम में ट्रेनिंग लीजिये
अपनी ढीली त्वचा के बारे में अपने जिम ट्रेनर से सम्पर्क करें और उन्हे अपनी समस्या के बारे में बताएं। इससे वह आपको उसी तरह की एक्सरसाइज बताएंगे और सही समय से करवाएंगे।

प्रोटीन खाएं
अच्छी गुणवत्ता वाले प्रोटीन खाएं, खासकर ऐसे प्रोटीन का सेवन करें, जिससे आपका शरीर दुबला हो सकें। प्रोटीन से आपकी स्कीन को कोलेजन और इलास्टीन मिलेगा, जिससे त्वचा में कसाव आएगा।

डाक्टर से संपर्क करें
अगर आपकी त्वचा के ढीलेपन में इन प्रयासों के बावजूद भी कोई असर नहीं दिख रहा है तो तुरन्त डॉक्टर से सम्पर्क करें और सर्जरी के विकल्प के बारे में बात कर लें। इस तरह के निर्णय लेने से पहले डॉक्टरी सलाह आवश्यक होती है और इस प्रक्रिया में बेहद सावधानी की जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications
