Latest Updates
-
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम
मुँहासे के उपचार के लिए 20 तरीके
चेहरे पर मुँहासों के होने के कई काल्पनिक कारण बताए जाते हैं, हालांकि इसका वास्तविक कारण बहुत सरल है। चेहरे पर मँहासे तब होते हैं, जब रोम कूप के अंदर के वसामय ग्रंथि बढ़ जाते हैं और अति त्वग्वसा एवं मृत कोशिकाओं के कारण भर जाते हैं। यह वातावरण किसी भी आम बैक्टीरिया (प्रोपीनीबैक्टेरियम ऐक्नि) के पनपने के लिए काफी है। सूजन, इस जीवाणु के संक्रमण के कारण नज़र आने वाली आम प्रतिक्रिया है, जो मुँहासों को "लाल" और सूजा हुआ रुप देती है।
किशोर अवस्था में मुँहासों का होना एक आम बात है, एण्ड्रोजन हार्मोन का अधिक स्रवण, टेस्टोस्टेरोन, ड़िहाइड्रोटेस्टोस्टेरोन (डीएचटी) और ड़िहाइड्रोऐपिएंड्रोस्टेरोन सल्फेट जैसे दोनों लिंगों में उत्पन्न होने वाले हार्मोन इस समस्या के मुख्य कारण हैं। ये हार्मोन वसामय ग्रंथियों के माध्यम से त्वग्वसा के स्रवण को बढ़ाते हैं।
यहां दिए गए 20 तरीकों से आप अपने सौंदर्य को इन 'हत्यारों' से बचा सकती हैं।

1 अपनी त्वचा का ख्याल रखना
अपनी त्वचा को क्लेन्ज, स्क्रब और मोस्चराइज करें। हर रोज अपने चेहरे को नीम के पानी से धोएं। चेहरे को साफ करने के बाद उस पर एक मोस्चराइजर लगाएं। अपनी जरुरत के अनुसार चेहरे की सप्ताह में एक या दो बार स्क्रबींग करें।

2 बेकिंग सोड़ा
बेकिंग सोड़े में थोड़ा सा पानी मिलाएं। अब इस मिश्रण को रुई से धीरे से प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए रहने दें और फिर ठंड़े पानी से साफ करें। इसे दिन में दो बार दोहराएँ, अगर त्वचा पर अधिक तेल हो या जलन महसूस हो तो इसे ना करें।

3 नींबू का रस
आधा नींबू लें। अब इस आधे कटे नींबू को अपने मुंहासों पर रगड़ें। अगर चुभन महसूस हो, तो घबराएं ना - क्योंकि इससे पता चलता है कि यह नुस्खा काम कर रहा है। नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड़, मुँहासों को पैदा करने वाले जीवाणुओं को मार ड़ालता है। याद रखें कि चेहरे को नींबू से रगड़ने के बाद उसे पानी से धोएं। बाहर जाने से पहले सनस्क्रीन लगाएं- क्योंकि साइट्रिक एसिड़ सूरज की किरणों से आपके चेहरे को होने वाले नुकसान को बढ़ा सकता है।

4 कच्चा आलू
आलू को काटकर उसे अपने चेहरे या त्वचा के प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं। आलू में मौजूद एंटी-इनफल्मेटरी गुण - घावों को भरने में मदद करते हैं। आलू को अपने चेहरे पर 5 से 10 मिनट के लिए रहने दें और फिर पानी से अपने चेहरे धोएं।

5 चाय की पत्तियों का तेल
चाय की पत्तियों का तेल एक अच्छी जीवाणुरोधी दवा है। यह बिना किसी दुष्प्रभाव के आपके मुंहासों के धब्बों को मिटा देगी। इस्तेमाल के लिए इसके लेबल या निर्देश के पढ़ें।

6 एस्पिरीन
दो एस्पिरिन की गोलियां लें और थोड़े से पानी में पीसकर मिलाएं। इस मिश्रण को मुँहासों पर लगाएं। एस्पिरीन में मौजूद सैलीसिलिक एसिड़, मुँहासों को पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मार ड़ालता है। मुँहासों को सूखा देता है।

7 फिटकिरी
फिटकिरी एक प्राकृतिक क्लेन्ज और एंटीसेप्टिक है, जो आपके मुँहासों पर प्रभावी ढ़ंग से कार्य करता है। अपने मुँहासों पर फिटकिरी लगाएं। इसे बार-बार ना दोहराएं, क्योंकि यह आपके मुँहासों को बढ़ा सकता है।

8 सेब का सिरका
सेब का सिरका त्वचा से मृत कोशिकाओं को निकालकर मुँहासों को दूर भगाता है। इसे कम लगाएं। अतिरिक्त सेब का सिरका आपकी त्वचा को नुकसान पहुँचा सकता है। सेब के सिरके को पानी के साथ मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसे 10 मिनट के लिए रहने दें। फिर साफ पानी से अपने चेहरे को धो लें।

9 टूथपेस्ट
टूथपेस्ट में सिलिका होता है। ये चेहरे को अधिक नम नहीं होने देता। वास्तव में, यह मुंहासों को मिटा देता है। सोडियम सल्फेट (एसएलएस) युक्त टूथपेस्ट का इस्तेमाल ना करें, क्योंकि ये आपकी त्वचा के लिए बहुत कठोर हो सकते हैं।

10 बर्फ
बर्फ, सूजन पर बहुत असरदार साबित होती है। यह रक्त धमनियों को जकड़ता है और त्वचा तथा मुँहासों की सूजन को कम करता है।

11 शहद
शहद एक प्राकृतिक जीवाणुरोधी है और मुँहासों को दूर भगाता है। इसे रात भर रहने दें और सुबह साफ पानी से अपने चेहरे को साफ करें। आप शहद का इस्तेमाल एक फेशियल मास्क के तौर पर भी कर सकते हैं।

12 ब्राउन शुगर
ब्राउन शुगर का इस्तेमाल फेशियल स्क्रब के रुप में करने पर यह चेहरे पर तेल के स्रवण को कम कर मुँहासों को मिटाता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल महीने में दो से तीन बार करें।

13 अंड़े
अपने चेहरे पर अंड़े की सफेदी को लगाएं। यह मुँहासों का कारण बनने वाले अतिरिक्त तेल को चेहरे से निकालता है। आप चाहे तो अंड़े की जर्दी का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, यह बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है साथ ही रोमकूपों को साफ कर मुंहासों को होने से रोकता है। अंडे की जर्दी को अपने चेहरे पर लगाएं और उसे 15-20 मिनट के लिए रहने दें। इस फेशियल मास्क का इस्तेमाल सप्ताह में एक या दो बार करें।

14 लहसुन
लहसुन की दो कलियों को कूटकर उनका रस निकालें। इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 10 मिनट के लिए रहने दें। बाद में अपना चेहरे को पानी से धो लें। लहसुन को अपने चेहरे पर 15 से 20 मिनट से अधिक समय के लिए ना रहने दें, क्योंकि इससे आपको जलन महसूस होगी।

15 पुदीना
अपने चेहरे पर पुदीने के तेल को या रस को 10 मिनट के लिए लगाएं और फिर साफ पानी से मुंह को धो लें।

16 होमियोपैथी
एक पेशेवर चिकित्सक से करवाया गया होम्योपैथिक उपचार आपके चेहरे के मुंहासों को कम करने में मदद कर सकता है।

17 शहद, दालचीनी और जायफल
शहद, दालचीनी और जायफल को मिलाकर एक चिपचिपा पेस्ट तैयार करें। इसे अपने चेहरे पर 1 से 2 घंटों के लिए रहने दें, और आपको आपके मुँहासे छोटे होते नज़र आएंगे। इसका इस्तेमाल एक फेशियल मास्क के रुप में करें। इसे 10 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगाएँ और फिर ठंड़े पानी से अपने चेहरे को साफ करें।

18 आहार
रिफाइन्ड़ कार्बोहाइड्रेट और मैदे का सेवन कम करें। साथ ही चीनी का सेवन भी कम करें। सब्जियों को तथा फलों को ज्यादा खाएं क्योंकि इन में भरपूर मात्रा में विटामिन और खनीज होते हैं। यह आपकी खूबसूरती को तथा आपके चेहरे के निखार को बनाए रखने का एक शानदार तरीका है। ज्यादा पानी पिएं क्योंकि पानी शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है।

19 कसरत
जब आप कसरत करते हैं तो आपके शरीर में रक्तसंचरण बढ़ता है। यह सूजन को भी कम करता है, जो मुँहासों का एक मुख्य कारण है।

20 मल्टीविटामिन
आप हर रोज मल्टीविटामिन की एक गोली खाएं, जिसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए हो। ये शक्तिशाली पोषक तत्व त्वचा के स्वस्थ उत्थान को बढ़ाता है, झुर्रियों को कम करता है तथा मुँहासों को एवं अन्य दागों को मिटाता है। सही दवाई के लिए अपने आहार विशेषज्ञ से संपर्क करें।



Click it and Unblock the Notifications