Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ऑयली नाक को साफ करने के लिये घरेलू 6 उपाय
चमकता हुआ चेहरा किसको नहीं चाहिये मगर चमकती हुई नाक किसी को पसंद नहीं । अगर आपकी नाक ऑयली है और आपके चेहरे का सारा तेल नाक पर ही जमा हो जाता है, तो आप काफी मुशकिल में हैं। ऑयली नाक ब्लैकहेड्स और गंदगी का घर होता है जो स्किन को घराब कर देती है। इसके अलावा हर किसी की नजर आपकी नाक पर ही होती है। ऑयली नाक के शिकारी केवल आप ही नहीं हैं बल्कि यह समस्या दुनिया में ज्यादातर लोगों की है।
यहां पर कुछ घरेलू उपाय हैं, जो आपकी ऑयली नाक को कुछ समय के लिये साफ रख सकती है। अगर त्वचा के रोम छिद्र साफ रहेगा तो उसमें तेल नहीं जमेगा, तो आइये जानते हैं कि क्या उपाय है।

1. पानी- अपने चेहरे को दिन में कई बार पानी से धोएं। चाहें तो इसके साथ कोई माइल्डसा फेस वॉश भी लगा सकती हैं। पर दिन में केवल दो बार ही क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तमाल करें।
2. नींबू- नींबू चेहरे से अत्यधिक तेल को निकाल देगा। रूई का फाहा लीजिये और उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डालिये। इससे चेहरे नाक पर जमा तेल साफ कीजिये। ऐसा दिन में 3-4 बार किया जा सकता है।
3. शहद और बादाम- बादाम ऑयली स्किन से लड़ने मे कारगर होते हैं। एक स्क्रब तैयार करें जिसमें, कुछ बूंद शहद की डालें और घिसा हुआ बादाम मिलाएं। इस स्क्रब को नाक पर लगा रहने के बाद पानी से धो लें। बादाम चेहरे से अत्यधिक तेल और गंदगी को साफ कर देगा।
4. स्क्रब- अगर आपके पास समय की कमी नहीं है तो, आप बाजार में मिलने वाले माइल्ड स्क्रब से अपने चेहरे को धो सकती हैं। हल्के हाथों से अपनी नाक और चेहरे को रगड़िये, इससे आपके ब्लैकहेड्स का भी सफाया हो जाएगा।
5. सिरका- सिरका और पानी मिला कर उसमें रूई भिगो कर अपनी नाक पर रब करें। इसे 15 मिनट तक छोड़ दे और बाद में ठंडे पानी से धो लें। इससे ब्लैकहेड और एक्ने की भी समस्या दूर होती है। साथ ही स्किन भी ग्लो करने लगती है।



Click it and Unblock the Notifications
