Latest Updates
-
Pithori Amavasya 2026: आज या कल, पिठोरी अमावस्या कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान का शुभ मुहूर्त और महत्व -
World Suicide Prevention Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
तांबे के बर्तन में पानी पीने से मिलेंगे ये 5 फायदे, डायजेशन के साथ इम्यूनिटी भी होगी मजबूत -
Ganesh Chaturthi 2026: कब है गणेश चतुर्थी? जानें तिथि, गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और विसर्जन की तारीख -
कौन हैं 'हनुमान अंश' की 21 साल की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर? विदेश की नौकरी छोड़ बनाई ब्लॉकबस्टर फिल्म -
दुआ के दूसरे बर्थडे पर दीपिका-रणवीर ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीरें -
Laddu Gopal Chatthi 2026: 9 या 10 सितंबर, कब है लड्डू गोपाल की छठी? नोट करें सही तिथि, पूजा विधि और भोग -
Krishna Chhathi 2026 Wishes: माखन-मिश्री का भोग...कृष्ण जी की छठी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी
नीम के 7 सौंदर्य वर्धक फायदे
नीम एक बहुत ही अच्छी वनस्पति है जो की भारतीय पर्यावरण के अनुकूल है और भारत में बहुतायत में पाया जाता है। इसका स्वाद तो कड़वा होता है लेकिन इसके फायदे तो अनेक और बहुत प्रभावशाली है। नीम के पत्ते तथा संतरे के छिलके को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके इससे मुंह धोने पर पिंपल्स दूर होते हैं।
नीम की पत्तियों को पीसकर उसके लेप को चेहरे पर लगाने से फुंसियां व मुहांसों के दाग मिट जाते हैं। आइये जानते हैं नीम के 7 सौंदर्य वर्धक फायदे।

ये हैं नीम के फायदे-
1. पानी शुद्ध करे- नीम की पत्तियों को उबालिये (दो लीटर पानी में लगभग 50 पत्ते)। उसके बाद जब पानी का रंग हरा हो जाए तब उस पानी को बोतल में छान कर रख लें। अपने नहाने के वक्त पानी में 100 मिलीलीटर इस नीम के पानी को डालें, जिससे संक्रमण, मुँहासे और वाइटहेड्स से छुटकारा मिले।
2. स्किन टोनर- हर रात को सिर्फ एक कॉटन बॉल को नीम के पानी में डुबो कर उससे अपने चेहरे को पोंछ लें। इससे मुँहासे, झाइयां और ब्लैकहेड्स साफ हो जाएंगे। इस औषधि से बाल की रूसी और अत्यधिक बाल झड़ना भी समाप्त हो जाएगा।
3. फेस पैक- 10 नीम की पत्तियों को संतरे के छिलके के साथ पानी में उबाल लीजिये। फिर इसका पेस्ट बना कर उसमें शहद, दही और सोया मिल्क मिला कर स्मूथ पेस्ट तैयार कीजिये। इसे हफ्ते में तीन बार अपने चेहरे पर लगाइये। ऐसा करने से चेहरे से पिंपल, वाइटहेड्स, ब्लैकहेड्स और पोर्स छोटे हो जाएंगे।
4. हेयर कंडीशनर- नीम पेस्ट जो पानी में उबाल कर और शहद मिला कर बनाया गया हो, बालों में लगाने से सिर से रूसी जाती है और बाल भी मुलायम बनते हैं।
5. दर्द नाषक - यदि शरीर पर कहीं कट, छिल या फोड़ा हो गया हो या फिर सिरदर्द, मोच, कान का दर्द, बुखार आदि हो गया हो तो नीम का पेस्ट लगाइये और दर्द से छुटकारा पाइये।
6. नीम जड़ का औषधीय गुण - नीम की छाल और उसके जड़ों की औषधीय गुण की वजह से बालों में जूं और रूसी की समस्या से निजात पाया जा सकता है। आप चाहें तो नीम का पाउडर भी इस्तमाल कर सकते हैं।
7. नीम का तेल- नीम का तेल कई साबुनों, नहाने के पाउडर, शैंपू, लोशन, टूथपेस्ट और क्रीम में प्रयोग किया जाता है। यह त्वचा की शुद्धी करता है।



Click it and Unblock the Notifications
