Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
जानिये मॉडल्स का ब्यूटी सीक्रेट
भला ऐसी कौन सी लड़की होगी जो मॉडल्स का ब्यूटी सीक्रेट नहीं जानना चाहती होगी। कोई भी नामी मॉडल क्यूं ना हो वह मेकअप पर नहीं बल्कि खुद के सौंदर्य नुस्खों पर टिकी रहती है। रैंप पर वॉक करते वक्त जब आप किसी मॉडल को देखती होंगी तो आपके मन में भी यही आता होगा कि वह आखिर क्या करती है जिससे वह इतनी खूबसूरत दिखती है। तो आज हम आपको उसी का राज बताएंगे जिसे आप आराम से प्रयोग कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं मॉडल्स का ब्यूटी सीक्रेट-

रिफ्रेश दिखने के लिये स्प्रे करें
अगर आपको खुद को फ्रेश लुक देना हो तो अपने सुगंधत तेल को रोज वॉटर के साथ मिला कर एक बोतल में भर लें। फिर जब भी आपको चेहरा ड्राई सा लगे तब इसे छिड़क लें। इससे चेहरे पर हल्की नमी लगेगी और चेहरा बिल्कुल फ्रेश दिखेगा।
हमेशा हाइड्रेट रहें
अगर आप दिन में तीन लीटर से अधिक पानी पियेंगी तो आपका चेहरा अपने आप ही खिल उठेगा। आप चाहें तो नारियल पानी भी पी सकती हैं। सुबह सो कर उठते ही नींबू और गरम पानी पीना चाहिये।
तेल लगाइये
कई लोग तेल को अपना दुश्मन मानते हैं लेकिन माडल्स को तेल लगाना बहुत अच्छा लगता है। जैतून तेल या नारियल तेल बालों में लगाएं। खाने के लिये नारियल तेल इस्तमाल करें। शरीर पर नारियल तेल या टी ट्री तेल लगाएं।
रात को सोने से पहले मेकअप साफ करें
अगर हमेंशा यंग दिखे रहना है तो रात को सोने से पहले मेकअप साफ कर दें। ऊपर दिये कुछ तेलों से आप अपने मेकअप को साफ कर सकती हैं।
भरपूर नींद लें
चेहरे की थकान उतारने के लिये आपको भरपूर नींद लेनी चाहिये। नहीं तो आंखों के नीचे डार्क सर्कल पड़ जाते हैं, आंखें लाल हो जाती हैं और आंखें सूजी हुई दिखती हैं। सोने से पहले चेहरे पर क्रीम या मॉइस्चराइजर लगाएं जिससे त्वचा में नमी समाई रहे।



Click it and Unblock the Notifications
