Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
एवोकैडो का त्वचा पर जादुई लाभ
रूचिरा या एवोकैडो के कई बडे़ लाभ हैं जिसमें से सौंदर्य लाभ सबसे ज्यादा है। जब इसे चेहरे पर लगाया जाता है तो इसके अच्छे लाभ दिखाई देने शुरु हो जाते हैं। इसे लगाने से चेहरे पर बुढापे के संकेत छुपने लगते हैं, रूखी त्वचा कोमल बन जाती है तथा चेहा चमकने लगता है। रिसर्च के अनुसार बताया गया है कि इसमें बड़ी संख्या में प्रोटीन पाया जाता है जो स्किन के लिये बहुत ही फायदेमंद है। यह प्रोटीन, चेहरे से डार्क स्पॉट, झुर्रियां और सन बर्न को साफ करती है। साथ ही स्किन को टाइट और ग्लोई बनाती है।
एवोकैडो के तेल में तो यह प्रोटीन भरा पड़ा होता है। कई एवोकैडो फेस पैक में नमी पैदा करने वाले प्रभाव पाए जाते हैं। तभी तो एवोकैडो लिप बाल्म सर्दियों में होठो को कोमल और नम बनाने के लिये प्रयोग किये जाते हैं। जैसे की सर्दियां आ गई हैं तो आप एवोकैडो से बने फेस पैक, स्क्रब और क्रीम्स यूज़ कर सकती हैं। यदि आपको इसके बारे में जानना है तो नीचे दिये गए टिपस को पढिये।

एवोकैडो फेस पैक
यह एक सिंपल सा फेस पैक है जो कि एवोकैडो, नमक, चीनी और दूध को मिला कर बनाया गया है। यह फेस पैक स्किन की क्लीनिंग और मॉइस्चराइजिंग के लिये बहुत अच्छा है।

एवोकैडो और सॉल्ट स्क्रब
यह स्क्रब डेड स्किन की सफाई, दाग-धब्बों को मिटाने के लिये तथा क्लीनिंग के लिये बहुत ही अच्छा है। इसे बनाने के लिये बस एवोकैडो को उबालिये और नमक मिला कर मैश कर दीजिये। चेहरे को 4 मिनट के लिये इस स्क्रब से रगड़ना है।

एवोकैडो और पपाया पैक
एक कटोरी में पका हुआ पपीता और उबला हुआ एवोकैडो पीस कर मिलाइये। इसमें शिया बटर और शहद मिला कर चेहरे पर लगाइये। लगाने के बाद इसे सूखने दीजिये और ठंडे पानी से धो लीजिये।

एवोकैडो स्टोन मसाज
क्या आपको स्पा ट्रीटमेंट घर पर चाहिये तो ट्राई कीजिये यह एवोकैडो स्टोन मसाज। जब स्टोन और एवोकैडो स्क्रब चेहरे पर लगाया जाता है तो इससे ब्लड सर्कुलेशन होता है और डेड स्किन भी साफ हो जाती है।

एवोकैडो कोकोनट क्रीम
सर्दियों में त्वचा को टाइट और नम बनाने के लिये इस क्रीम का उपयोग करें। टैनिंग , ड्राई स्किन तथा खुजली की समस्या से नारिल का तेल काफी हद तक मददगार होता है।

एवोकैडो ऑयल
एवोकैडो के तेल से मसाज करने से झुर्रियां समाप्त होती हैं तथा त्वचा में नमी आती है। इसे होठों पर भी लगाया जा सकता है।

एवोकैडो जूस
इसका जूस पीने से आपको चमकदार त्वचा मिलेगी तथा झुर्रियां भी गायब हो जाएंगी।



Click it and Unblock the Notifications