Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
क्या आप बेबी ऑयल प्रयोग करती हैं? अगर नहीं तो अब शुरु कर दें
अपने बच्चे के लिये बेबी ऑयल का प्रयोग करना बहुत अच्छा तरीका है। इससे उनके शरीर में नमी समाती है और त्वचा चमकदार बनती है। इसमें कार्बनिक तेलों की तरह कोई सुगंध नहीं होती, न ही इसे प्रयोग करने के बाद शरीर पर चकत्ते पड़ते हैं। जिस तरह आप बेबी ऑयल को अपने बच्चे के शरीर पर प्रयोग करने के लिये सुरक्षित महसूस करती हैं, ठीक उसी तरह से यह तेल आपके सौंदर्य को भी कई गुना बढा सकता है।
घर पर बेबी ऑयल ला कर रखिये क्योंकि यह कई त्वचा संबन्धित समस्याओं को ठीक कर सकता है। अगर आपकी कमर पर भद्दे स्ट्रेच मार्क्स हैं तो इसे लगाने से वह सही हो सकते हैं। इसे मेकअप उतारे में भी प्रयोग किया जा सकता है। अगर सर्दियां हैं और त्वचा ड्राई हो रही है तो इससे अपने शरीर पर मालिश करें और देखें कि आपकी त्वचा कितनी नरम बन जाती है।

त्वचा में नमी भरे
बेबी ऑयल को चेहरे पर लगाने से त्वचा बिल्कुल नरम हो जाती है खासतौर पर सर्दियों मे तो इसका कोई मुकाबला ही नहीं है। नहाने से पहले इसे अपने पूरे शरीर पर लगाएं।

मेकअप उतारे
चेहरे से मेकअप उतारना हो तो बेबी ऑयल का प्रयोग करें, इससे त्वचा के रोम छिद्र बंद नहीं होते। कॉटन बॉल ले कर उसमें बेबी डालिये और मेकअप साफ कीजिये।

मसाज ऑयल
इस तेल से शरीर की मसाज करने से त्वचा नरम होती है और कोमल बनती है। साथ ही उसमें चमक भी आती है।

बाथ ऑयल
बेबी ऑयल को बाथ ऑयल की तरह प्रयोग करने के लिये आप अपना मन पसंद कोई भी परफ्यूम की कुछ बूंदे ¼ कप बेबी ऑयल में मिला कर उसे मिक्स कर के पानी में मिला लें। इससे आप तरोजाता हो जाएंगी और पूरे दिन रिलैक्स रहेगीं।

गरम रखे
सर्दियों के दिनों में इस तेल से मालिश करने पर आप गरम रहेगीं। इससे त्वचा ड्राई नहीं पडे़गी।

स्ट्रेच मार्क
कई बार महिलाओं को सलाह दी जाती है कि प्रेगनेंसी के दौरान वे अपने पेट पर बेबी ऑयल से मसाज करें। इससे शरीर पर पड़ी लकीरें साफ होती हैं।

शेविंग
इस तेल को प्रयोग कर के आप हाथ, पैर, बगल और दाढी की शेविंग कर के बालों को नरम बना सकते हैं। बस शेविंग वाली जगह पर हल्का सा बेबी ऑयल लगाएं और शेव कर लें।



Click it and Unblock the Notifications
