Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
पाइये खुद के किचन से ये सौंदर्य सामग्रियां
चेहरे पर मुंहासे हो गए हों या झाइयां किचन में हर मर्ज की दवा उपलब्ध है। किचन में रखी सिंपल सामग्री भी आपकी त्वचा की सारी समस्याएं सही कर सकती है। फल, सब्जियां, जडी बूटियां और डेयरी प्रोडक्ट आदि सौंदर्य प्रसाधन बनाने के लिये सबसे उपयुक्त और सेफ होते हैं। यही कारण है कि पुराने जमाने की नानी-दादी हमेशा ही हम बच्चो को प्राकृतिक सामग्रियां इस्तमाल करने को बोलती हैं।
यदि ये सामग्रियां खाने के लिये सेफ हो सकती हैं तो जरा सोचिये कि क्या इन्हें चेहरे पर लगाने से फायदा नहीं करेंगी। जब आप हल्दी को चेहरे पर लगाती हैं तो आप भली भांती जानती हैं कि आप खुद पर क्या लगा रही हैं पर जब आप कोई फेयरनेस क्रीम लगाती हैं तो आप इस बात से अंजान रहती हैं कि इसमें ना जाने क्या-क्या मिला होगा। यहां तक यदि कॉस्मैटिक कम्पनियां अगर यह दावा भी करें कि उनके दृारा यूज की गई सारी सामग्रियां प्राकृतिक है तो भी आपको उनका भरोसा नहीं करना चाहिये।
यदि आपको सुंदर और निखरी त्वचा चाहिये तो अभी से ही अपने किचन में रखी हुई सभी सामग्रियां चेक कर लीजिये, हो सकता है कि उसमें से कोई सामग्रियां आपके काम की हो। वैसे आपकी मदद करने के लिये हम आपको कुछ किचन की प्राकृतिक सामग्रियां बताएंगे जिसे आप आराम से सौंदर्य उपचार के रूप में प्रयोग कर सकती हैं।

हल्दी
यदिआपको बिना दाग धब्बों वाली खूबसूरत त्वचा चाहिये तो हल्दी लगाइये। यह स्किन इंफेक्शन को ठीक करती है और डार्क स्पाट को मिटाती है।

टमाटर
टमाटर में सिट्रस एसिड पाया जाता है जो कि त्वचा से टैन हटाता है। बस टमाटर के टुकड़े को चेहरे पर रगडिये और कालेपन से छुटकारा पाइये।

दूध
दूध त्वचा को अंदर से हाइड्रेट करता और पोषण प्रदान करता है। इससे त्वचा कोमल और मुलायम बनती है।

नमक
स्क्रब करने के लिये नमक का प्रयोग करें, इससे डेड स्किन साफ होती है और त्वचा को मिनरल मिलता है।

ऑलिव ऑयल
यह तेल त्वचा की देखभाल और खाना बनाने में यूज किया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और ओमेगा 3 फैटी एसिड त्वचा की बढती उम्र को कम करता है और झुर्रियों को मिटाता है।

प्याज
इसमें जिंक होता है जो कि एंटी बैक्टीरियल तत्व का होता है। यदि स्किन इंफेक्शन हो गया हो तो आप प्याज का प्रयोग कर सकते हैं।

चीनी
चीनी त्वचा के लिये स्क्रब का काम कर सकता है। इसके साथ ही आप इससे पी ऑफ फेशियल भी कर सकती हैं। इससे आपको चेहरे के अनचाहे बालों से भी छुटकारा मिलेगा।

मलाई
यह त्वचा को बहुत कोमल बनाती है। इससे आपकी त्वचा भी सफेद हो जाएगी।

नींबू
इसमें सिट्रस एसिड होता है इसलिये यह ब्लीच का काम करता है और चेहरे का कालापन हटाता है। इसे आप कई फेस पैक में मिलाने के लिये प्रयोग कर सकती हैं।

ओट्स
यह स्क्रब करने के काम आते हैं। यह पिंपल आने से रोकते हैं।

दही
इसमें दूध के गुण होते हैं इसलिये यह त्वचा को कोमल बनाती है। इसमें विटामिन सी पाया जाता है जो सन टैन को हटा कर चेहरे से अत्यधिक तेल को सोखती है।

खीरा
इसका बेसिक काम होता त्वचा को ठंडक पहुंचाना। इसे चाहे तो चेहरे पर लगाइये या फिर फेस पैक लगाने के बाद आंखों पर रख लीजिये। इससे झुर्रियों से भी मुक्ती मिलती है।



Click it and Unblock the Notifications
