Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
यात्रा के दौरान कैसे करें अपनी त्वचा की केयर
जब आप यात्रा कर रही होती हैं तो आप बड़ी मुश्किल से ही अपनी त्वचा का ख्याल रख पाती हैं। ट्रेवलिंग के दौरान फ्रेश दिख पाना असंभव है। कई बार चेहरे को धोते रहने से भी आपका चेहरा मुर्झाया दिखता है। मान लीजिये कि आपको सीधे ट्रेवलिंग के बाद किसी पार्टी या किसी खास से मुलाकात करना हो तो आप क्या करेंगी। ऐसे में जरुरी है कि अपने साथ कुछ ऐसे सौंदर्य प्रोडक्ट रखे जाएं जो हर जगह पर काम आ सकें।
सौंदर्य उत्पाद का यह मतलब नहीं है कि आप शिमर, फाउंडेशन और खूब सारी रंग-बिरंगी लिपस्टिक साथ में रख लें। हमारे कहने का मतलब है कि आप खुद को फ्रेश दिखाने के के लिये माइस्चराइजर, लिप बाम, लिप ग्लॉस आदि रखिये। और सिर्फ ऐसा नहीं है कि आप अपने साथ केवल ब्यूटी प्रोडक्ट ही रखें, आपको यात्रा के एक रात पहले अच्छी नींद भी लेनी जररुी है। इससे आपकी आंखें सूजी हुई नजर नहीं आएंगी तथा आप फ्रेश रहेंगी। तो अगर आपको यात्रा के समय बिल्कुल फ्रेश दिखना है तो हमारे बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो करें।

लगातार चेहरा धोइये
यात्रा के दौरान प्रदूषण से आपका चेहरे क्षतिग्रस्त हो सकता है। तो ऐसे में चेहरे को 4-5 बार धोइये जिससे त्वचा साफ हो जाए। इससे चेहरे पर लगा अत्यधिक तेल भी निकल जाता है।

माइस्चराइज
अपने चेहरे को जरुर माइस्चराइज करें। जब आप बाहर होती हैं तब त्वचा रूखी और फटने लगती है। तो यात्रा से पहले और ट्रेवलिंग करते समय चेहरे को नम कर दें।

ना लगाएं फाउंडेशन
फाउंडेशन चेहरे को ड्राई लुक देता है। तो यात्रा करते समय चेहरे पर फाउंडेशन की जगह पर क्रीम लगाएं। यदि आपको फाउंडेशन लगाना ही है तो पहले ट्रिमर लगा लें। इससे चेहरे हाइड्रेट रहेगा।

लिप ग्लॉस लगाएं
लिपस्टिक से होठ ड्राई लगने लगते हैं तो ऐसे में लिप बाम या लिप ग्लॉस लगाएं।

नींद पूरी कीजिये
यात्रा के दौरान लैपटॉप या टीवी देखने से आंखे लाल हो कर थक जाती हैं। इस दौरान आपको आंखें बंद कर के सो जाना चाहिये।

अपने हाथों को धोएं
अपने हाथों को कभी भी गंदे हाथों से नहीं धोना चाहिये। नहीं तो चेहरे पर पिंपल आने की संभावना पैदा हो जाती है।

अंडर आई क्रीम रखिये
यात्रा के समय त्वचा ड्राई हो जाती है और आंखें के नीचे सूजन आ जाती है। अंडर आई क्रीम लगा कर आप खुद को पूरे दिन तरोताजा रख सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
