Latest Updates
-
Balram Jayanti 2026: बलराम जयंती आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और विधि -
Radha Ashtami 2026: राधा अष्टमी कब है? जानें तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़
अगर लगना हो इन सेलेब्रिटियों की तरह खूबसूरत तो पढ़े इधर
एक कहावत तो आपने सुनी ही होगी- खूबसूरती का गुण आपको हमेशा-हमेशा के लिए खुश रख सकता है। दरअसल हर चीजें खूबसूरती में ही बसी होती है। महिलाओं के सौंदर्य के कारण ही लोग उनकी प्रशंसा भी करते हैं। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी जो खूबसूरत बनी रहना न चाहे। हर महिलाएं खूबसूरत दिखने के लिए अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। साथ ही खूबसूरत और हसीन दिखने से आत्म सम्मान भी बढ़ता है। हालांकि खूबसूरत बने रहना आसान काम नहीं है। इसके लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ती है। कुछ महिलाएं केमिकल्स का इस्तेमाल करती हैं, वहीं कुछ होम मेड प्रोडक्ट पर निर्भर रहती हैं। कुछ महिलाएं ऐसी भी होती हैं, जो कुछ भरोसेमंद आयुर्वेदिक को प्राथमिकता देती हैं।
क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ कि आप सलेब्रिटी की स्किन और मेकअप को देख कर आहें भरने लगे हों और आपके मन में उनके स्किन केयर के बारे में जिज्ञासा जागी हो। अगर ऐसा हुआ है तो आप इस आर्टिकल को पढ़ें। आज हम कुछ खास सलेब्रिटी स्किन केयर के राज से पर्दा उठाएंगे। आप के लिए अपनी त्वचा के रखरखाव के बारे में जानना बेहद अहम है, क्योंकि प्रकृति द्वारा आपको दिया गया यह सबसे अनमोल तोहफा है। सलेब्रिटी की खूबसूरती सिर्फ और सिर्फ सही स्किन केयर से ही संबंधित होती है।
आज हम आपको एश्वर्या राय के स्किन केयर से लेकर मिरांडा केर के ब्यूटी डाइट तक के बारे में बता रहे हैं।

मिरांडा केर का ब्लॉग पढ़ें
मिरांडा केर खूबसूरती की दिवानी हैं और इसके लिए वह एक कड़े रूटीन का पालन भी करती हैं। साथ ही वह अपनी खूबसूरती की राज और ब्यूटी टिप्स के बारे में ब्लॉग पर भी बताती हैं। उनका कहना है कि स्किन केयर के लिए वह नारियल के तेल का इस्तेमाल करती है। आप ये मत सोचिए कि सलेब्रिटी स्किन केयर महंगा ही होगा। नारियल के तेल में एंटी इंफ्लामेट्री का गुण पाया जाता है, जो स्किन में चमक लाता है और इसकी रोनक बरकरार रखता है।

केट मिडल्टन का राज
मिडल्टन अभी-अभी मां बनी है, इसलिए आज कल उनके नाज देखते ही बनते हैं। कहा जाता है कि शादी से पहले उन्होंने बी वेनम फेसियल कराया था। पता है मुझे, आपको यकीन नहीं हो रहा होगा कि इस तरह से भी इतनी अच्छी त्वचा हासिल की जा सकती है। सलेब्रिटी कुछ अलग नहीं करते हैं। कई बार उनका स्किन केयर भी आम लोगों की तरह ही होता है।

हेल बेरी
यह खूबसूरत अभिनेत्री अपनी सुंदर त्वचा के लिए कुछ भी महंगा नहीं करती। वह अपनी चमकदार त्वचा का पूरा श्रेय विटामिन सी को देती है। क्या यह एक सलेब्रिटी की खूबसूरती का राज नहीं?

जेनिफर लव हेविट से सीखें जिट्स से निपटना
यह एकमात्र ऐसी सलेब्रिटी है, जो जिट्स (मुंहासे का शुरुआती चरण) से निपटने के लिए टूथपेस्ट का सहारा लेती है। अब आप यह मत कहिएगा कि यह एक महंगा सलेब्रिटी स्किन केयर है। कोई भी आम आदमी इसे अपना सकता है।

मलाइका अरोड़ा खान का जलवा
वॉलीवुड की खूबसूरत हसीना मलाइका अरोड़ा खान स्किन केयर के लिए स्पा की मदद लेती हैं। वह हमेशा हॉट ऑयल मसाज और एरोमाथेरेपी को प्राथमिकता देती है।

एश्वर्या की खूबसूरती का राज
ऐश की खूबसूरती काफी नेचुरल दिखती है। वह सौंदर्य के लिए आर्गेनिक चीजों की मदद लेती हैं। ऐसा कहा जाता है कि वह शरीर से नुकसानदायक टॉक्सिन को निकालने के लिए हर दिन सुबह शहद के साथ गर्म पानी पीती हैं। यह बिल्कुल भी महंगा नहीं है और आप आसानी से इसे अपना सकती हैं।

बेबो का भी जवाब नहीं
बेबो यानी करीना कपूर की खूबसूरती गॉड गिफ्टेड है। उनकी त्वचा की चमक पर तो कई लोग आहें भरने लगते हैं। वह अपने आहार में फल और सब्जियों को शामिल करती हैं, जिससे उनकी त्वचा दोषरहित रहती है। साथ ही वह विशुद्ध शाकाहारी हैं। इनकी खूबसूरती की सराहना शायद ही कोई न करे।

कटरीना कैफ और उनकी खूबसूरती
कटरीना कैफ ऐसा स्किन केयर अपनाती हैं जिससे चीजें बहुत आसान हो जाती है। वह स्वस्थ आहार लेने के साथ-साथ नियमित एक्सरसाइज और कुछ स्किन केयर की मदद लेती हैं। कटरीना कैफ की खूबसूरती तो अद्भुत है ही, और अगर आप भी उनकी तरह दिखना चाहते हैं, तो उनके आसान ब्यूटी टिप्स को अमल में लाएं।



Click it and Unblock the Notifications
