Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
ड्रिंक जो भगा देगी झुर्रियों को
त्वचा पर अगर झुर्रियां पड़ने लगे तो समझ जाना चाहिये कि आप बूढी हो रही हैं। मगर अगर आपकी उम्र ज्यादा नहीं है और फिर भी चेहरे पर झुर्रियों का पता साफ चलता है तो सावधान हो जाएं। झुर्रियों को दूर करने के लिये किसी कॉस्मेटिक शॉप या पार्लर में जा कर पैसे फूंकने की बजाय अपनी डाइट में अच्छे पेय पदार्थ शामिल कीजिये।
हेल्दी ड्रिंक ना केवल शक्ति देता है बल्कि झुर्रियों से भी लड़ने में सहायक होता है। एंटीऑक्सीडेंट और एंटी एजिंग तत्व होने की वजह से ये जूस त्वचा के लिये काफी फायदेमंद होते हैं। हेल्दी पेय जैसे, दूध, पानी, टमाटर का रस, कॉफी, रेड वाइन आदि बडी़ ही आसानी से उपलब्ध होते हैं। इन्हें अपनी डाइट में शामिल कीजिये और देखिये कि आपके चेहरे पर कैसे निखार लाते हैं। अब आपको झुर्रियों से बिल्कुल भी डरने की आवश्यकता नहीं है।
आइये जानते हैं इन स्वास्थ्य वर्धक पेय के बारे में-

दूध
रात को सोने जाने से पहले एक गिलास दूध जरुर पीजिये। इससे आपकी हड्डियां मजबूत बनेंगी और आपकी मासपेशियो को प्रोटीन मिलेगा। सुबह जब आप सो कर उठेंगी तो आप तरोताजा महसूस करेंगी।

पानी
आप जितना ज्यादा पानी पियेंगी आपकी त्वचा उतनी ही ज्यादा ग्लो करेगी। आपकी त्वचा में नमी पहुंचेगी और अभी और बाद में वह लटकने से बच जाएगी। आप को दिन भर में कितना पानी पीने की जरुरत है उसके बारे में डेली वॉटर इंटेक कैलक्यूलेटर पर CLICK करें

कॉफी
ब्रेकफास्ट के समय यदि आप ब्लैक कॉफी पीते हैं तो शरीर में शक्ति बढती है। काफी चेहरे को हसीन और चमकदार बनाती है क्योंकि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो कि चेहरे पर ज्लद झुर्रियां नहीं पडने देता।

ग्रीन टी
इसमें ढेर सारा एंटी ऑक्सीडेंट पाया जाता है जिससे स्किन पर झुर्रियां नहीं पडती। दिन भर में दो कप ग्रीन टी पीने से रक्त अंदर से साफ होगा जिससे आप पाएगीं बेदाग और निखी त्वचा। ग्रीन टी से चेहरे पर होने वाले मुंहासे और झाइयां दोनों ही दूर होते हैं।

रेड वाइन
डिनर के समय रेड वाइन पीजिये। इसमें एंटी एजिंग तत्व पाया जाता है जिससे चेहरा जवान बनता है।

टमाटर का रस
इसमें लाइकोपीन होता है जो कि एक एंटी ऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को झुर्रियों से बचाता है और चमकदार त्वचा पाने में मदद करता है। आप टमाटर को कच्चा खा सकती हैं और इसका रस भी पी सकती हैं। इसका रस पीने से शरीर की गंदगी बाहर निकल जाती है।

गाजर
गाजर एक एंटी एजिंग की तरह कार्य करता है। इसमें पाया जाने वाला ढेर सारा बीटा केरोटीन, एंटीऑक्सीडेंट हमारे शरीर की कोशिकाओं की मरम्मत करता है। इससे कोशिकाओं की उम्र काफी देर से घटती है और शरीर पर झुर्रियां नहीं पडतीं।

संतरा
यदि आप प्रतिदिन एक संतरे का सेवन करती हैं, तो इससे झुर्रियां रोकने में मदद मिल सकती है। इसमें कोलाजेन नामक प्रोटीन त्वचा को लचीला बनाए रखने में मदद करता है और विटामिन सी त्वचा को बूढा होने से रोकता है।



Click it and Unblock the Notifications
