Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
हर तरह कि त्वचा के लिये अंडा फेस पैक
अंडा एक प्राकृतिक घरेलू उपचार है जो कि स्किन की कई समस्याओं को दूर कर सकता है। अंडे का सफेद भाग प्राकृतिक एस्ट्रिजेंट होता है जो स्किन से तेल को पूरी तरह से बाहर निकाल देता है। इसी तरह से अंडे का पीला भाग त्वचा को नमी प्रदान करता है। यदि चेहरे पर सन बर्न हो गया हो या फिर आपको सफेद चमकदार त्वचा चाहिये हो तो, अंडे का फेस पैक लगाइये। सबसे अच्छी बात यह है कि अंडे में प्रोटीन होता है जो स्किन रिपेयर करता है। तो चलिये जानते हैं कुछ ऐसे फेस पैक्स जिसमें अंडा मिलाया जाता हो।

अंडा फेस पैक-
1. स्किन टोनर- अंडे को अच्छी तरह से फेटिये और उसे चेहरे तथा गर्दन में लगा लीजिये। इसे सूखाने के बाद हल्के गरम पानी से धो लीजिये। यह एक टोनर है जो कि त्वचा को टाइट करेगा और आपको फ्रेश लुक देगा।
2. अंडा और ओटमील फेस पैक- यह ऑयली स्किन के लिये एक अच्छा फेस पैक है। अंडे को ओटमील के साथ फेटिये और 15 मिनट के लिये चेहरे पर लगा लीजिये। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये, चेहरा ऑयल फ्री हो जाएगा।
3. अंडा, शहदर और ऑलिव ऑयल- यदि स्किन ड्राई है तो आप यह होममेड फेस लगाएं। अंडा फेटिये, शहद और ऑलिव ऑयल मिलाइये। इसे चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगा रहने के बाद ठंडे पानी से धो लीजिये। इससे आपका चेहरा साफ और टाइट हो जाएगा।
4. अंडा और दही- इस पैक को लगाने से आपकी स्किन सफेद हो जाएगी। अंडा और दही एक साथ फेटिये , उसमें कुछ बूंद शहद और नींबू की मिलाइये। इसे पैक को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाइये।
5. अंडा और शहद- चेहरे की सनटैनिंग या सन बर्न को हटाता है। अंडा और शहद मिलाइये और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिये लगा लीजिये। बाद में चेहरे को ठंडे पानी से धोइये और बेस्ट रिजल्ट पाइये।



Click it and Unblock the Notifications
