Latest Updates
-
नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं ये 5 योगासन, नियमित अभ्यास से हार्ट डिजीज का खतरा होगा कम -
चेहरे पर नारियल तेल में मिलाकर लगाएं कॉफी पाउडर, स्किन की इन 5 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा -
Myth Vs Fact: टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर से जानिए ऐसे ही 10 मिथ और उनकी सच्चाई -
Karwa Chauth Kab Hai 2026: करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त और चांद दिखने का सटीक समय -
डायबिटीज में नारियल पानी पिएं या नींबू पानी? जानें शुगर कंट्रोल के लिए क्या है बेहतर -
Papankusha Ekadashi Vrat Katha: पापांकुशा एकादशी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों से मिलेगी मुक्ति -
Papankusha Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की कृपा...पापांकुशा एकादशी पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
पार्टी में जल्दी बिगड़ जाता है मेकअप? केकी और पैची लुक से बचने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स -
दशहरा के बाद दिल्ली की हवा हुई जहरीली, 200 के पार पहुंचा AQI, प्रदूषण से बचाव के लिए फॉलो करें ये टिप्स -
कुल्लू दशहरा में नहीं जलता रावण का पुतला, देवलोक से आते हैं देवी-देवता, जानिए क्या है सदियों पुरानी परंपरा
इन तेलों में है गुण अपार, लाए आपकी त्वचा में निखार
त्वचा में निखार लाने के लिए इसकी अच्छे से देखभाल बेहद जरूरी है। अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि आप तेल का सहारा लें। बात जब सुगंधित तेल की हो तो याद रखें कि यह वनस्पतियों के निचोड़ से कहीं ज्यादा है। इन तेलों में कई ऐसे गुण होते हैं, जो तनाव को भी कम करते हैं। साथ ही यह दर्द से आराम दिलाने और ऊर्जा बढ़ाने में भी मदद करते हैं। सबसे बढ़कर यह कि ऐसे तेल आपकी त्वचा में निखार लाते हैं।
हमारी त्वचा में उम्र बढ़ने, हार्मोन में असंतुलन और दूसरे कई कारणों से रूखापन आ जाता है। ऐसे में सुगंधित तेल आपकी त्वाचा की अच्छे से देखभाल करता है। तेल के जरिए त्वचा की देखभाल करना सबसे अच्छा रहता है, क्योंकि यह एरोमाथेरेपी का भी हिस्सा है। साथ ही यह त्वचा में काफी अंदर तक पहुंचकर अपना असर दिखाता है। आप चाहें तो इन तेलों का इस्तेमाल हर दिन कर सकते हैं और त्वचा की किसी समस्या से निजात पा सकते हैं।
जब भी त्वचा पर तेल लगाने की बात आती है तो हमारे मन यह शक पैदा हो जाता है कि कहीं इससे शरीर चिपचिपा तो नहीं हो जाएगा। आपको परेशान होने की कतई जरूरत नहीं है, क्योंकि सुगंधित तेल काफी पतला होता है। साथ यह त्वचा के द्वारा अच्छे से सोख लिया जाता है। आइए हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे सुगंधित तेल के बारे में जिससे आपकी त्वचा चमकदार बन सकती है।

1. बादाम का तेल
ऑयल स्किन केयर में बादाम के तेल का काफी इस्तेमाल किया जाता है। इसे बादम के सूखे दाने को निचोड़ कर निकाला जाता है। बादाम का तेल न सिर्फ त्वचा को नमी प्रदान करता है, बल्कि इसका पोषण भी करता है। यह त्वचा द्वारा आसानी से सोख लिया जाता है, जिससे त्वचा खूबसूरत नजर आती है। साथ यह खुजलाहट और सूखेपन से भी निजात दिलाता है।

2. अर्गन का तेल
ऑयल स्किन केयर में अर्गन के तेल का विशेष महत्व है। इस तेल में आपके चेहरे पर पड़ी धारियों और झुर्रियों को हटाने की अद्भुत क्षमता होती है। इतना ही नहीं, यह त्वचा की जलन से भी राहत पहुंचाता है और दाग-धब्बों को भी हटाता है। सबसे बड़ी बात यह कि इस तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो त्वचा के फ्री रेडिकल्स को नष्ट कर देता है।

3. बाबासु का तेल
इस तेल को ब्राजील में बाबासु के पेड़ से तैयार किया जाता है। इसमें भी त्वचा को खूबसूरत बनाने के कई सारे गुण पाए जाते हैं। यह एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर का काम करता है और त्वचा की खुजलाहट और रूखेपन को खत्म करता है। साथ ही यह हेयर केयर का भी काम करता है।

4. कैस्टर के बीज का तेल
यह तेल फैटी ऐसिड से भरपूर होता है और इतना पतला होता है कि त्वचा द्वारा आसानी से सोख लिया जाता है। यह मॉइस्चराइजर का काम करता है और त्वचा में नमी को बरकरार रखता है। इसके अलावा कैस्टर तले हेयर केयर में भी फायदेमंद होता है।

5. नारियल का तेल
नारियल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला तेल स्किन केयर ऑयल है। लंबे समय से इसका इस्तेमाल त्वचा और बालों की देखभाल के लिए किया जाता रहा है। इस तेल में त्वचा के अंदर तक समाने का गुण पाया जाता है, जिससे यह बाल के विकास में मदद करता है। साथ नारियल तेल के इस्तेमाल से त्वचा नर्म और मुलायम बनती है।

6. जोजोबा का तेल
अगर आप ऑयल स्किन केयर के बारे में सोच रहे हैं, तो जोजोबा तेल को बिल्कुल न भूलें। यह तेल से कहीं बढ़कर लिक्विड वैक्स है। इसमें जलन को कम करने का गुण पाया जाता है और यह त्वचा में गहरे समा जाता है। यही वजह है कि त्वचा खूबसूरत नजर आने लगती है।

7. नीम का तेल
नीम का तेल एक जाना माना स्किन केयर ऑयल है। यह एंटी-बैक्टिरीअल गुणों के लिए जाना जाता है और कई तरह की दवाइयों में इसका इस्तेमाल किया जाता है। साथ ही आयुर्वेदिक ईलाज में भी इसका काफी महत्व है। यह एकजिमा सहित कई त्वचा रोगों से भी निजात दिलाता है।

8. जैतून का तेल
जैतून का तेल त्वचा के अंदर मौजूद नमी को कम होने से रोकता है, जिससे इसे एक बेहतरीन मॉइस्चराइजर का दर्जा प्राप्त है। यह त्वचा को नर्म, चिकना और चमकदार बनाता है। साथ ही यह आपको उम्र से जवान भी दिखाएगा। इसका इस्तेमाल हेयर केयर में भी किया जाता है।

9. अंगूर का तेल
अगर आप इस बात को लेकर परेशान हैं कि तेल लगाने से शरीर तैलीय हो जाएगा, तो आप बिल्कुल न घबराएं। अंगूर के तेल से ऐसा कुछ नहीं होगा। यह त्वचा के द्वारा तुरंत सोख लिया जाता है। अगर आप त्वचा में निखार लाने चाहते हैं तो अंगूर के तेल का इस्तेमाल करें।

10. गाजर के जड़ का तेल
सूरज की रोशनी में झुलस जाने वाली त्वचा पर गाजर के जड़ का तेल काफी असरदार होता है। साथ ही यह जलन से भी छुटकारा दिलाता है। इतना ही नहीं, इसका इस्तेमाल हेयर केयर में भी किया जाता है।



Click it and Unblock the Notifications
