Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
झुलसती गर्मी के लिये फेस पैक
गर्मियां आ चुकी हैं और इसका असर अभी से ही त्वचा पर दिखाई देने लग गया है। चेहरे पर मुंहासे, पसीना और जमी हुई गंदगी ने मानो जीना हराम कर दिया है। गर्मी में ऐसा भी नहीं हो सकता कि आप कहीं बाहर न निकले, जरुरी काम से हर किसी को घर से बाहर तो निकलना ही होगा। अपने चेहरे और गर्दन की त्वचा को बचाने के लिये कई लड़कियां मुंह पर रुपट्टा बांध कर निकलती हैं और कुछ सनस्क्रीन लगाना ज्यादा समझदारी का काम समझती हैं।
अपने चेहरे को आप सूरज से चाहे जिस विधि से बचा लें लेकिन झुलसती गर्मी उनकी रंगत को छीन कर ले जाएगी। अगर आपको सनटैनिंग या गर्मी के प्रकोप से अपने चेहरे को ठंडा रखना है तो यह पेस पैक लगाइये। इन घरेलू फेस पैक को लगाने आपकी त्वचा हमेशा ठंडी बनी रहेगी और गर्मी में खिली खिली रहेगी।

नींबू
इसमें ब्लीचिंग एजेंट होता है, जो सन टैनिंग को साफ करता है। किसी भी फेस पैक में नींबू की कुछ बूंदे मिलाइये और त्वचा पर लगाइये। इससे स्किन साफ होगी और सन टैनिंग मिटेगी।

शहद
यह आपकी स्किन को नमी पहुंचाती है, डेड स्किन साफ करता है, झाइयां मिटाता है और त्वचा में ठंडक का एहसास दिलातता है।

पपीता
इसे मैश कर के दही के साथ मिलाइये और गर्मी के दिनों में लगाइये। इससे स्किन टाइट होती है और साफ भी जो जाती है।

दही
दही से आप अपने बालों तथा चेहरे की केयर कर सकती हैं। इससे त्वचा को ठंडका का एहसास होता हैं और सनबर्न भी दूर हो जाता है।

खीरा
अपने चेहरे को ठंडे खीरे की स्लाइस से मसाज कीजिये। यह चेहरे की थकान को दूर करता है।

टमाटर
सन टैन, सनबर्न और एजिंग की समस्या से निजात दिलाता टमाटर लगाने से ये सारे फायदे होते हैं।

पुदीना
पुदीने की पत्तियां त्वचा को ठंडक पहुंचाती हैं। पुदीने की पत्तियों को पीस कर गुलाबजल के साथ मिला कर लगाइये। इस मिश्रण को अपने चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये और बाद में जब यह सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये।

चंदन पाउडर
इसका पेस्ट चेहरे पर लगाने से मुंहासे दूर होते हैं। त्वचा साफ और टाइट होती है। इसे गुलाबजल में मिलाइये या फिर सादे पानी में। 10 से 15 मिनट लगा रहने के बाद चेहरा धो लीजिये।

तरबूज
इसे खाने और लगाने से शरीर भी ठंडा रहता है और त्वचा भी। अपनी त्वचा को टाइट और टैनिंग हटाने के लिये इसे पल्प को लगाइये।

आइस क्यूब
अगर आपको अपनी त्वचा को कूल और फ्रेश बनाना हो, तो आइस क्यूब और रोज वाटर को मिला कर चेहरे की मसाज करें। इससे त्वचा साफ हो जाएगी और आपको अच्छा भी लगेगा।



Click it and Unblock the Notifications
