Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
चेहरे की ब्लीचिंग
हर कोई बिना किसी दाग-धब्बे, झुर्रियों और झाइयों से, बेदार चमकता हुआ चेहरा पाना चाहता है। ब्लीचिंग, आपके कम आकर्षित चेहरे से काले धब्बों को हटाने में मदद करता है। पर इन सब के बीच एक सही ब्लीचिंग क्रीम को चुनना ही हमारे लिए एक उलझन बन जाती है।
आज कल बाजार में इतनी तरह कि ब्लीचिंग क्रीम और पाउडर उपलब्ध हैं कि समझ में ही नहीं आता कि कौन सी ब्लीच किस चेहरे की समस्या के लिये लगाई जाए। ब्लीच के 2 प्रकार होते हैं, पाउड़र ब्लीच - इसमें ब्लीचिंग पाउड़र के साथ तरल हाइड्रोजन पेरोक्साइड़ और अमोनिया को मिलाया जाता है। दूसरा, क्रीम ब्लीच - यह किसी भी दवा की दुकान पर या केमिस्ट की दुकान पर उपलब्ध होती है और इसका उपयोग कई ब्यूटी पार्लरों में भी किया जाता है।
आप ब्लीच को किस लिये प्रयोग करना चाहती हैं?
अगर इसका इस्तेमाल काले धब्बे और झाइयों को हटाने के लिए किया जा रहा है, तो ब्लीच को केवल उन काले धब्बों और झाइयों पर ही लगाएँ। इसके लिए पाउड़र ब्लीच का उपयोग करें। अगर त्वचा को और चमकदार बनाना हो तो क्रीम ब्लीच का इस्तेमाल करें, ताकि आप इसे अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा सकें।
ब्लीचिंग को लंबे समय के लिए ना करें, एक सुंदर और चमकदार चेहरा पाने के बाद ब्लीचिंग करना छोड़ दें। अतः इसका अंत काफी खतरनाक हो सकता है। अगर आप इस प्रक्रिया को बार-बार दोहराएंगे, तो ये भी अन्य किसी चीज की तरह खतरनाक साबित हो सकती है।
घर की बनी ब्लीच, रासायनिक प्रदार्थों से बनी ब्लीचों से कई गुणा बेहतर हैं।

नींबू और शहद से बनी ब्लीच सबसे अच्छी प्राकृतिक ब्लीच
1 चम्मच शहद
11/2 चम्मच क्रीम
1 चम्मच नींबू का रस
विधि:
ऊपर दी गई सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएँ। सुखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें।

हल्दी और गुलाब जल
एक चुटकी हल्दी
नींबू के रस की कुछ बूंदें
गुलाब के रस की कुछ बूंदें
विधि:
ऊपर दी गई सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएँ। सुखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें।

दूध और नींबू
2 चम्मच दूध
1 चम्मच नींबू का रस
विधि:
सारी सामग्री को मिलाकर, एक पेस्ट के रुप में तैयार करलें, इस पेस्ट को धीरे से अपने चेहरे पर मलें। सुखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें।

चंदन और टमाटर
2 चम्मच चंदन का पाउड़र
2 चम्मच नींबू का रस
2 चम्मच खीरे का रस
1 चम्मच टमाटर का रस
विधि:
ऊपर दी गई सामग्री को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएँ। सुखने के बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धोलें।



Click it and Unblock the Notifications
