सनस्‍क्रील के बारे में जानिये कुछ सच

गर्मी आने वाली है और सूरज की तेज किरणे आपकी त्‍वचा को नष्‍ट करने की पूरी तैयारी में हैं। इस दौरान कई लड़के-लड़कियां अपने बैग या पर्स में ढेरों किसम की सनस्‍क्रीन रखते हैं। हम सोंचते हैं कि सनस्‍क्रीन हमारी त्‍वचा को पूरे दिन सुरक्षित रखेगी पर ऐसा होता नहीं। सनस्‍क्रीन को दिन में 2-3 बार बार लगाने से ही असर पड़ता है। कोई भी सनस्‍क्रीन 24 घंटे आपको धूप से प्रोटेक्‍शन नहीं देगी। साथ ही अगर आप सनस्‍क्रीन खरीदें तो उसे वॉटरप्रूफ ही लें। आइये और जानते हैं सनस्‍क्रीन के कुछ तथ्‍यों के बारे में-

Facts About Sunscreens You Must Know

सनस्‍क्रील के बारे में जानिये कुछ सच

1. तीन बार लगाना चाहिये- अगर गर्मी पड़ रही हो तो आपको सनस्‍क्रीन को लगभग तीन बार तो लगाना ही चाहिये। अगर ऐसा नहीं किया तो आपकी त्‍वचा का रंग बदल जाएगा।

2. सनस्‍क्रीन 2 साल से ज्‍यादा चल सकती है- अगर आप सनस्‍क्रीन नहीं प्रयोग कर रही हैं तो उसे फेकिये नहीं क्‍योंकि यह 3 साल तक चल सकती है। हांलाकि आपको इसकी एक्‍सपायरी डेट को पढ़ कर ही प्रयोग करना चाहिये।

3. वाटरप्रूफ सनस्‍क्रीन होते हैं बेस्‍ट- जब भी सनस्‍क्रीन लें तो वह SPF 30 का होना चाहिये साथ ही वो वॉटरप्रूफ भी होना चाहिये। अगर आप सनस्‍क्रीन लगा कर चेहरा धोएंगी तो सनस्‍क्रीन चेहरे से नहीं धुलेगी और वैसे के वैसे ही बरकरार रहेगी।

4. आपको सनस्‍क्रीन चाहिये या सन टैन क्रीम- अगर आपको धूप से अपनी त्‍वचा को काला होने से बचाना है तो आपको सन प्रोटेक्‍शन सनस्‍क्रीन खरीदना होगा। वहीं पर सन टैन क्रीम सूरज से निकलती हुई यूवी रेज को त्‍चचा पर पड़ने से रोकती है।

5. तहर-तरह की सनस्‍क्रीन- अगर आपको लगता है कि सनस्‍क्रीन लोशन या जेल को आप त्‍वचा और बालों पर लगा सकती हैं तो ऐसा नहीं है। उदाहरण के तौर पर सनस्‍क्रीन रोल या स्‍टिक को आंखों के नीचे लगाया जाता है। सनस्‍क्रीन जेल को बालों में और क्रीम को चेहरे पर लगाया जाता है। तो सनस्‍क्रीन कलहे न दीजियेगा।

Story first published: Wednesday, March 13, 2013, 10:26 [IST]
Desktop Bottom Promotion