Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
गर्मी में राहत दिलाए ये फ्रूटी फेस पैक
गर्मियों का मौसम अपनी चरम सीमा पर है, इस समय अपने चेहरे और हाथ-पांव का खास ख्याल रखना चाहिये। गर्मियों में बाहर तो निकलना होता ही है तो ऐसे में अपने चेहरे की खास देखभाल कर पाना थोड़ा मुश्किल काम है। चेहरे को तो छोडिये, बालों का क्या। अक्सर महिलाएं अपने बालों पर बिल्कुल ध्यान नहीं देती, जिस वजह से गर्मियों में बाल अधिक झड़ने लगते हैं। इन सब परेशानियों से आप तब ही बच सकती हैं जब आप अपने चेहरे और बालों की देखभाल मौसमी फलों से करें। इन दिनों आम, पपीता, तरबूज और संतरे की बिक्री बढ़ गई है। तो आइये जानते हैं कि गर्मी से राहत पाने के लिये फ्रूट फेस पैक कैसे बनाएं।
गर्मी में राहत दिलाए ये फ्रूटी फेस पैक

1. ऑरेंज पील : संतरे में विटामिन सी होता है जो कि चेहरे से झुर्रियों का नाश करता है। फेस पैक बनाने के लिये 1 अंडे का पीला भाग, 1 चम्मच शहद और 1/8 कप संतरे का रस मिलाइये और चेहरे पर 20 मिनट के लिये लगाइये।
2. मौंगो मॉइस्चाराइजर : पके हुए आम को मैश कीजिये और उसमें आधा चम्मच शहद मिलाइये। इसे मिश्रण को बालों में लगाने से बाल मजबूत बनेगें और उसमें चमक आएगी। इसे 1 घंटे तक लगा रहने दें और बाद में शैंपू से बाल धो लें।
3. तरबूज : अगर आपको दमकता हुआ चेहरा चाहिये तो, तरबूज उसमें आपकी मदद कर सकता है। इसको लगाने से ठंडक का एहसास होता है। साथ ही त्वचा के रोमछिद्र छोटे होते हैं।
4. पाइनएप्पल मास्क : इसमें ऐसे बहुत से तत्व पाये जाते हैं जो आपकी स्किन की खूबसूरती को निखारते हैं। इसको लगाने से पिंपल और झाइयां दूर होती हैं। अनानास के गूदे को लेकर उसका पेस्ट बना लीजिये। उसमें 1 चम्मच ऑलिव ऑयल की डालिये और चेहरे पर लगाइये। इससे चेहरे पर नमी आएगी और स्किन भी साफ होगी।



Click it and Unblock the Notifications
