Latest Updates
-
यूरिक एसिड बढ़ने पर शरीर के इन अंगों में होने लगता है तेज दर्द, साधारण समझकर न करें इग्नोर -
Adi Vinayaka Temple: भारत का एकमात्र मंदिर जहां मानव मुख वाले गणेश जी की होती है पूजा, जानें इसकी पूरी कहानी -
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की अपनी गोद भराई की तस्वीरें, येलो आउटफिट में दिखीं बेहद खूबसूरत, देखें Photos -
National Engineers Day 2026: 15 सितंबर को ही क्यों मनाया जाता है इंजीनियर्स डे? जानिए इसका इतिहास और महत्व -
Rishi Panchami Vrat Katha: ऋषि पंचमी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूर्ण फल -
Rishi Panchami 2026: ऋषि पंचमी आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व -
गणेश चतुर्थी के दिन कश्मीरी पंडित मानते हैं Pann Poshte, कुल देवी की पूजा से जुड़ी है परंपरा -
जयपुर का मोती डूंगरी गणेश मंदिर: जहां मेहंदी का प्रसाद जोड़ता है शादी की डोर, उमड़ी सिंगल लड़कों की भीड़ -
हरतालिका तीज व्रत कथा: जब नारद मुनि विष्णु विवाह का प्रस्ताव लेकर पहुंचे, मां पार्वती हुईं हैरान -
हरतालिका तीज 2026: क्या गर्भवती महिलाएं रख सकती हैं निर्जला व्रत, जान लें सावधानियां
7 दिनों में बन जाइये गोरी-गोरी
हर किसी को अपनी रंगत गोरी चाहिये। बाजार में इतने ब्यूटी प्रोडक्ट उपलब्ध हैं जो दावा करते हैं कि वह आपको 7 दिनों या महीने भर में गोरा बना देगें। पर क्या आप उन पर आंख बंद कर के विशवास कर लेती हैं। कुछ लोग इन बाजारू चीजों पर अपनी पॉकेट खाली करना पसंद नहीं करते और उसकी जगह पर घरेलू चीजे़ अपनाते हैं।
घरेलू उपचार करने के लिये आपको कोई भी मंहगी चीज नहीं खरीदनी पडे़गी। बस इसके लिये आपको अपने चेहरे का ख्याल रखना पडे़गा। चेहरे की रंगत गोरी करने के लिये आपको दिन में कई बार चेहरा धोना, चेहरे पर फेस पैक लगाना या फिर नींबू, दही और पपीते से चेहरे की हर दिन मालिश करना आदि करना पडे़गा।
ऐसा 7 दिनों तक करने से आपका चेहरा गोरा हो जाएगा। पानी पीना भी बहुत जरुरी है, जिससे शरीर की गंदगी बाहर निकले और आप प्राकृतिक रूप से ग्लो करने लगें। तो अगर आपको गोरा बनना है, तो इसके लिये अपनाइये हमारे दिये गए आसान से सुझाव।

चेहरे को धोएं
चेहरे पर पड़ी धूल मिट्टी और गंदगी को हर वक्त साफ करें क्योंकि ऐसा न करने से चेहरा काला दिखने लगता है।

फेस पैक
ऐसे कई फेस पैक्स हैं जो आपको 7 दिनों में गोरा लुक दे सकते हैं। लेकिन इसके साथ आपको स्क्रब का भी प्रयोग करना चाहिये जिससे स्किन का रंग प्राकृतिक तरीके से निखरे।

नींबू
यह एक प्राकृतिक ब्लीच है जो आपको गोरा बना सकता है। या तो आप इसे डायरेक्ट चेहरे पर लगा सकती हैं या फिर इसे फेस पैक में डाल कर प्रयोग कर सकती हैं।

पपीता
केला, पपीता, एवोकाडो गोरा करने के लिये बहुत लाभकारी होते हैं। इसे रोज लगाने से चेहरा गोरा होता है।

धूप से बचें
यूवी रेज़ आपकी त्वचा को काला कर सकती है। घर से बाहर निकलते समय सनस्क्रीन लगाएं।

बाहर निकलने पर हैट लगाएं
जब भी आप बाहार हों, उस समय अपनी त्वचा को सूरज की किरणों, धूल, गंदगी और प्रदूषण से बचाने के लिये हैट या टोपी का प्रयोग करें।

स्क्रब करें
हफ्ते में कुछ दिन स्क्रब करने के लिये निकाले। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ होती है और चेहरा गोरा और फ्रेश बनता है।

दही से मसाज
दही में प्रोबायोटिक तत्व होते हैं जो त्वचा को साफ कर के उसे अंदर से गोरा करते हैं। हर रोज दही से अपने चेहरे की मसाज करें।

क्लीजिंग
टी ट्री ऑयल और एलो वेरा त्वचा को क्लींज करने में प्रभावी होते हैं। आप कच्चे दूध में भी कॉटन डुबो कर अपने चेहरे कि गंदगी को साफ कर सकती हैं।

खूब पानी पियें
पानी शरीर को अंदर से साफ करता है, जिससे चेहरा भी चमकता है।



Click it and Unblock the Notifications
