Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
ब्यूटी स्पॉट का बढ़ता क्रेज
आज कल चेहरे पर पर्मानेंट ब्यूटी स्पॉट बनवाने का ट्रेंड काफी जोरों पर चल रहा है। हर लड़की को खूबसूरत बनने का बुखार इतनी जोरो पर चढ़ा है कि वे इसके लिये दर्द तक सहने को भी तैयार हैं। जहां , आप आइब्रोज के ऊपर तिल बनवा सकती हैं , वहीं कॉस्मेटिक टैटूइंग से रोज मेकअप करने के झंझट से छुटकारा भी पा सकती हैं। तो अगर आपके फेस पर कोई ब्यूटी स्पॉट है तो अच्छी बात है क्योंकि आज कल इसी का फैशन है। इस तरह के स्पॉट आपको खूबसूरत दिखने में मदद कर सकते हैं। यही नहीं , इसमें खर्चा भी कुछ खास नहीं आता।
कोई भी ब्यूटी स्पॉट बनवाने से पहले डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिये। इसको करवाने पर आपको 2 से 72 घंटे तक बर्निंग सेंसेशन , स्वेलिंग और इचिंग हो सकती है। अगर आप इस प्रोसेस से गुजरी हैं तो 24 घंटे तक किसी प्रॉडक्ट का इस्तेमाल ना करें। आइये जानते हैं इस ट्रेंड के बारे में और कुछ भी-

ब्यूटी स्पॉट का बढ़ता क्रेज
आइब्रो पर तिल
पहले , लिप्स के साइड में तिल बनवाने का ट्रेंड था , लेकिन अब इसे आइब्रो के ऊपर बनवाकर खुद को हॉट लुक दिया जा सकता है। फिलहाल , आईब्रोज के ऊपर की जगह को ही ब्यूटी मार्क के लिए खास पसंद किया जा रहा है। बता दें कि इसे बनवाने में करीब 15 मिनट का समय लगता है और यह 10 से 15 साल तक आपके फेस पर रह सकता है। लेकिन हां , बनवाएं आप किसी एक्सपर्ट से ही।
कॉस्मेटिक टैटूइंग
इन दिनों कॉस्मेटिक टैटूइंग काफी ट्रेंड में हैं और अगर आप रोज मेकअप करने से बचना चाहती है तो इसे करवा सकती हैं। इसमें वेजिटेबल डाई को स्किन की ऊपरी लेयर में डिस्पोजेबल सूई से डाला जाता है। इसके बाद आपको हर रोज मेकअप करने की जरूरत नहीं पड़ती। इसका असर तीन से चार साल चलता है। लेकिन हां , इसे हर छह महीने के गैप में टचअप की जरूरत होती है। इसके करवाने में केवल 10 से 12 हजार का खर्चा आता है।
परमानेंट आईलाइनर
इसी तरह आप अपनी आंखों पर परमानेंट आईलाइनर भी लगवा सकती हैं। इसके लिए जरूरत होगी , तो बस इसे मेनटेन करने की। इसमें करीब 45 मिनट का समय लगेगा। इसके अलावा आप कॉस्मेटिक टैटू के जरिए आइब्रो घनी या पतली भी करवा सकती हैं।
लिप करें कलर
अगर आप अपने लिप्स को हमेशा फ्रेश लुक व कोई कलर देना चाहती हैं , तो लिप कलरिंग करवा सकती हैं। वैसे , इन दिनों लिप्स में नैचरल पिंक कलर खूब ट्रेंड में है। इसका प्रोसेस करीब 1 घंटे का है। यहीं नहीं, डार्क लिप्स को कम दिखाने में भी यह तकनीक बेहद काम आती है।



Click it and Unblock the Notifications