Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
ग्रीन टी फेस पैक लगा कर बन जाएं रानी
ग्रीन टी लोगों में काफी पॉपुलर हो चुकी है, इसका कारण है कि इसमें बहुत सारा एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और मिनरल पाया जाता है जो शरीर को स्वस्थ्य और चेहरे को सुंदर बनाता है।
ग्रीन टी पीने से चेहरे से झुर्रियां, दाग-धब्बे, मुंहासे, सर्न टैन और यहां तक कि स्किन कैंसर से छुटकारा मिलता है। ग्रीन टी बैग को आप डायरेक्ट ही त्वचा पर लगा सकती हैं, इससे सन टैन से मुक्ती मिलेगी और त्वचा गोरी हो जाएगी।
ग्रीन टी में टैनिक एसिड होता है, जिससे चेहरे पर निकलने वाले मुंहासे दूर होते हैं। साथ ही यह शरी के अंदर से गंदगी को बाहर निकालती है और चेहरे को चमकदार और ऑयल फ्री बनाती है।
अगर आप भी ग्रीन टी का फायदा उठाना चाहती हैं तो या फिर ग्रीन टी का सेवन करें या फिर ग्रीन टी को चेहरे पर फेस पैक बना कर लगाएं। आइये देखते हैं ग्रीन टी के कुछ फेस पैक-

तुरंत ग्लो आए
3 चम्मच ग्रीन टी और कोकोआ पाउडर लेकर उसे 1 चम्मच बादाम के तेल में मिला लें। इसे 20 मिनट तक चेहरे पर लगाएं और चहरे को धो लें, इससे आपका चेहरा ग्लो करने लगेगा।

सन टैनिंग हटाए
पके पपीते का गूदा निकालिये और उसमें ग्रीन टी का पानी मिलाइये। इस पैक को चेहरे पर 15 मिनट तक रखने के बाद साफ कर लें। इससे टैन पड़ी स्किन बिल्कुल साफ हो जाएगी।

गोरी त्वचा
ग्रीन टी के 2 बैग को 1 चम्मच चावल के आटे के साथ मिलाइये और उसमें नींबू का रस डाल कर पेस्ट तैयार कीजिये। इस पेस्ट को चेहरे पर 15 मिनट तक लगा रहने के बाद इसे स्क्रब कर के निकाल लीजिये। इससे स्किन ब्राइट दिखने लगेगी।

झुर्रियों का सफाया करे
तीन स्ट्रॉबेरी को मैश कर के उसमें आधा चम्मच शहद और 1 चम्मच ग्रीन टी मिलाइये और इसे पेस्ट से चेहरे को ऊपर की ओर हाथों से मसाज करें। आधे घंटे के बाद चेहरा धो लें, आपकी सारी झुर्रियां गायब हो जाएंगी।

मुंहासों के दाग हटाए
पानी उबाले और उसमें 3 टी बैग ग्रीन टी के और कुटी हुई अदरक डाल दें। जब पानी आधा हो जाए तो उसे छान लें और पानी को उस जगह पर लगाएं जहां पर पिंपल या दाग धब्बे हैं। इससे पिंपल साफ हो जाएगा।

त्वचा में निखार आए
1 चम्मच शहद, ऑलिव ऑयल और 1 चम्मच ग्रीन टी पाउडर एक साथ मिलाइये। इस पेस्ट को हल्का सा गरम करें और इससे अपने चेहरे की मसाज करें, फिर 30 मिनट तक छोड़ने के बाद चेहरा धो लें।



Click it and Unblock the Notifications
