Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
मुंहासों का इलाज है यहां...
मुंहासे हर उम्र के लोगों मे देखने को मिलते हैं। न केवल टीन्स बल्कि बड़ों में भी मंहासे काफी होते हैं, जो पूरे चेहरे का लुक बिकाड़ देते हैं। मुंहासों को कभी भी फोड़ना नहीं चाहिये नहीं तो वे पूरे चेहरे पर दाग छोड़ जाते हैं। पिंपल्स को ठीक करने के कई तरीके हैं जैसे नींबू को चेहरे पर रगड़ना कए बिना खर्च का ट्रीटमेंट है।
इसके अलावा चंदन पाउडर, शहद, एलोवेरा और केला आदि का फेस पैक बना कर लगाना सबसे चीप और प्रभावशाली माना जाता है। हांलाकि चेहरे पर तरह तरह की चीजे़ ही लगाने भर से काम नहीं होगा बल्कि आपको हाइजीन भी रखनी पडे़गी।
चेहरे की साफ-सफाई या आप जिस जिस मेकअप प्रोडक्ट का इस्तमाल करती हैं वह ऑयली न हो और बालो में रूसी की समस्या नहीं हो आदि बाते बहुत महत्वपूर्ण चीज़े हैं। तो ऐसी ही कई बातें हैं जो महिलाओं और लड़कियों को अपने दिमाग मे रखनी चाहिये।

मुंहासे को फोड़े नहीं
मुंहासों को फोड़ने से वे दाग छोड़ देते हैं। इसके अलावा वे पूर चेहरे पर अपना बैक्टीरिया छोड़ देते हैं जिससे और भी जगह पर मुंहासे निकल आते हैं।

चेहरा धोइये
चेहरे पर मुंहासे हो तो अपना चेहरा दिन मे दो बार धोना चाहिये। इससे तेल, गंदगी और मृत्य त्वचा साफ हो जाएगी।

मुंहासों को न छुएं
जब चेहरे पर मुंहासे निकलते हैं तो अक्सर उसे छूने का दिल करता है, पर ऐसा करना बैक्टीरिया और गंदगी को पूरे चेहरे पर फैला सकता है।

मेकअप के समान को साफ करें
अपने मेकअप टूल को हमेशा साफ रखें नहीं तो बैक्टीरिया फैल सकता है।

मेकअप साफ करें
सोने से पहले अपने चेहरे के मेकअप को साफ कर के ही सोएं। नहीं तो इससे चेहरे के रोम छिद्र ब्लॉक हो जाते हैं जिससे और भी ज्यादा मुंहासे निकले की संभावना होती है।

तेल रहित प्रोडक्ट का इस्तमाल
हमेशा ऑयल फ्री फाउंडेशन का प्रोग करें, इससे न केवल मुंहासे छुप जाएंगे बल्कि दुबारा आने से रुक भी जाएंगे।

खूब पानी पीजिये
ज्यादा पानी पीने से शरीर की गंदगी साफ होती है और त्चचा में मुंहासे नहीं निकलते हैं। इसके अलावा त्वचा साफ और चमकदार बनती है।

चेहरे पर बाल न आने दें
अक्सर लड़कियों को अच्छा लगता है कि उनके चेहरे पर बाल आएं। लेनिक ऑयली बाल चेहरे पर आने से मुंह पर पिंपल हो जाते हैं।

ठीक से सोएं
कम सोने से चेहरे पर असर पड़ता है। फ्रेश और चमकदार दिखने के लिये अपनी नींद पूरी करें।

फेस पैक लगाएं
एक्ने को कम करने के लिये बहुत सारे फेस पैक मिल जाएंगे। अगर आपको बहुत से मुंहासे होते हैं तो हफ्ते में दो बार फेस पैक जरुर लगाएं।



Click it and Unblock the Notifications
