Latest Updates
-
Fry Pan Method Fish Masala Recipe: घर पर बनाएं रेस्टोरेंट जैसा चटपटा फिश मसाला -
Pahadi Green Superfood Kafuli Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और पौष्टिक स्वाद -
टीम इंडिया की जर्सी पाकर इमोशनल हुए 15 साल के वैभव सूर्यवंशी, कही ये बड़ी बात, देखें Video -
क्यों मनाते हैं International Olympic Day? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की खास थीम -
कौन हैं WhatsApp के नए CEO कुणाल शाह? न इंजीनियरिंग, न MBA डिग्री, फिर भी करोड़ों में है नेट वर्थ -
Mahesh Navami 2026: महेश नवमी आज, जानें शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क
घरेलू चीज़ों से हटाइये चेहरे के बाल

महिलाओं के लिये सुंदरता पर कोई दाग आए उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं। खास कर अगर चेहरे पर बाल हों तो उन्हें बहुत चिंता हो जाती है। उनके सामने ये बहुत बड़ी समस्या होती है।
चेहरे पर बाल होने से चेहरा गंदा और काला दिखाई देता हैं । महिलाएं सोचती हैं कि अगर चेहरे से बाल हटाने हैं तो उन्हें केवल ब्लीच का सहारा है। पर हर समय ब्लीच करने से चेहरे और त्वचा पर गलत असर पड़ने लगता है।
READ: ग्लीसरीन रोज़वॉटर और नींबू का चमत्कारी प्रभाव
सुंदर त्वचा और चेहरे पर बाल हटाने के लिए घरेलू उपचार अपनाए जा सकते हैं। ऐसे घरेलू उपचारों से चेहरा चमचमाने लगेगा और चेहरा एक जैसा दिखेगा। आइये जानते हैं कि क्या हैं वे घरेलू उपचार -

घरेलू उपचार:
1. बेसन को हल्दी के साथ मिलाइए , उसमें सरसों का तेल डाल कर गाढा पेस्ट बनाइए। इसे चेहरे पर लगा कर रगडिये और इसे हफ्ते में दो बार लगाइये। ऐसा करने से चेहरा चमचमाने लगेगा।
2. हल्दी पाउडर को नमक के साथ मिलाइए। इसमें कुछ बूंदे नींबू और दूध की मिला सकती हैं। 5 मिनट के लिए मसाज कीजिए। इससे आपके चेहरे के बाल गायब होंगे और चेहरा सफेद भी होगा।
3. नींबू और शहद के पेस्ट को मिला कर अपने चेहरे पर 15-20 मिनट के लिए लगा रहने दीजिए। इसके बाद इसे रगड कर छुडाइए और ठंडे पानी से धो लीजिए।
4. चीनी डेड स्किन को हटाती है और चेहरे के बालों को जड़ से निकाल देती है। अपने चेहरे को पानी से गीला कीजिए उस पर चीनी लगा कर रगडिए। ऐसा हफ्ते में 2 बार जरुर कीजिए।
5. एक कटोरे में 1 अंडे का सफेद भाग ले कर चीनी और कार्न फ्लोर के साथ मिला दीजिए। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाए। 15 मिनट मसाज करने के बाद 5 मिनट छोड़ दीजिए और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए। ऐसा हफ्ते में 3 बार करें।
6. बेसन को हल्दी और दही के साथ मिलाए और चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाइए। इसे बाद में दूध और फिर ठंडे पानी से धो लीजिए। एएसा हफ्ते में 2 बार करें।



Click it and Unblock the Notifications