Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
घरेलू उपचार से दूर करें स्किन पिग्मेंटेशन

अगर आप सोचते हैं कि हीरा एक लड़की का सबसे अच्छा मीत है, तो ज़रा दुबारा सोचें। एक साफ और दमकती हुई त्वचा से बढ़कर ज्यादा आकर्षक और कुछ भी नहीं है। लेकिन कभी-कभी स्किन पिग्मेंटेशन जैसी समस्या के कारण आपकी त्वचा असमान और भद्दी हो सकती है। बाज़ार में इस समस्या से निपटने के लिए कई उपचार उपलब्ध हैं। लेकिन, इस्से पहले की आप किसी रासायनिक उपचार को चुनें, हम आपको घर बैठे सैलून जैसी खूबसूरत त्वचा पाने के कुछ आसान उपचार बताना चाहते हैं।
स्किन पिग्मेंटेशन के कारण
त्वचा की रंजकता मूल रूप से त्वचा की विवर्णता है जिस्से आपकी त्वचा की रंगत असमान्य हो जाती है। त्वचा की रंजकता के पीछे कई कारण हैं। त्वचा की रंजकता आनुवंशिक कारणों से भी हो सकती है। इसके अलावा, सूरज की तेज़ किरणें, तनाव, मुंहासों के निशान, हार्मोन के स्तर में अस्थिरता, तथा पर्यावरणीय तत्व जैसे प्रदूषण भी इस समस्या के अन्य कारण हो सकते हैं।
आपको क्या करना चाहिए?
- अपनी त्वचा को सूरज की तेज़ किरणों से बचाएं।
- हर रोज अपनी त्वचा पर न्यूनतम 30 एसपीएफ़ वाली सनस्क्रीन लगाएं।
- अगर आप बाहर खुले में घूम रहे हैं, तो हर तीन घंटे के बाद अपनी त्वचा पर सनस्क्रीन लगाएं।
- रात को नियमित रुप से अपनी त्वचा को साफ करें तथा ट्रैटिनॉइन या कॉजिक एसिड़ से युक्त क्रीमों का इस्तेमाल करें।

1 विटामिन सी की एक गोली
कद्दूकस की गई गाजर में मुलतानी मिट्टी को ड़ालकर उसका एक लसदार मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण में विटामिन सी की एक गोली पीसकर ड़ालें। इसे पूरी तरह अपने चेहरे पर लगाएं, 20 मिनट के लिए रहने दें और फिर अपने चेहरे को पानी से धोलें। इसे हफ्ते में एक बार लगाएं।

2 दूध
4 चम्मच दूध के पाउड़र में थोड़ा सा हाइड्रोजन पेरोक्साइड़ को मिलाकर एक मिश्रण तैयार करें। अब इस में ग्लिसरीन मिलाकर इसे रंजित क्षेत्र पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट के लिए रहने दें और फिर ठंड़े पानी से धोलें। हाइड्रोजन पेरोक्साइड़ और ग्लिसरीन किसी भी स्थानीय केमिस्ट की दुकान पर आसानी से मिल जाएंगी।

3 आलू
एक आलू छीलें और उसकी सतह पर थोड़ा सा पानी छिड़कें, उसे अपने काले धब्बों से भरी त्वचा पर रगड़ें। आलू का रस त्वचा के दाग, धब्बों को कम करने में मदद करता है।

4 दलिया
पीसे हुए दलिये में दही के साथ कुछ बू्ंदें नींबू और टमाटर के रस की ड़ालें। इसे हफ्ते में एक बार अपनी त्वचा पर लगाएं और फर्क देखें।

5 तुलसी के पत्ते
तुलसी के पत्तों को नींबू के रस के साथ मिलाकर अपनी रंजित त्वचा पर लगाएं, इस्से आपकी त्वचा पर पड़े सारे काले धब्बें मिट जाएंगे।

6 चीनी
चीनी को जैतून के तेल में मिलाकर अपने शरीर पर रगड़ें। चीनी के पूरे घुलने तक अपने शरीर पर रगड़ें। इसे अपने हाथों, पैरों, गर्दन तथा शरीर के अन्य सांवले अंगों पर लगा सकते हैं।

7 शहद
1 चम्मच नींबू के रस में 1 चम्मच शहद और बादाम का तेल मिलाएं। एक दमकती हुई त्वचा पाने के लिए इस मिश्रण से 15 मिनट के लिए अपने चेहरे की मालिश करें।

8 खूब पानी पियें
ज्यादा पानी पिएं, पानी आपके शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालता है तथा आपको त्वचा से संबंधित सारी समस्याओं से मुक्त करता है।

9 दूध और पपीता
कच्चे दूध में कच्चा पपीता मिलाएं और इस्से 10 मिनट के लिए अपने चेहरे की मालिश करें। यह मिश्रण चेहरे के धब्बों पर काफी असरदार साबित होगा।

10 छाछ
काले धब्बों को कम करने के लिए अपने चेहरे को छाछ के साथ धोएं।



Click it and Unblock the Notifications
