Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
रसीले होठो के लिये बनाइये घर पर लिप बाम
स्वस्थ त्वचा खूबसूरती का सबसे अनमोल तोहफ़ा है । यदि त्वचा में निखार और चमक हो, तो किसी भी तरह के सौंदर्य प्रसाधन के प्रयोग की जरूरत नहीं पड़ती। बिना मेकअप के ही आप लाखों में एक नजर आती हैं, लेकिन मौसम में होने वाले इस बदलाव ने एक बार फ़िर आपकी त्वचा पर कहर बरसाने की तैयारी शुरू कर दी है। इस लिए आपको अपने चहरे के साथ पूरे शरीर की त्वचा का ख्याल रखना पड़ेगा। इसके लिए आप घर पर ही बाम बना सकती है क्योंकी बाम, सबसे सस्ता और आसानी से घर में बनाया जा सकता है।
घर पर बाम बनाये

घर पर बाम बनाना बहुत ही आसन है बस आपको थोड़ से वेजिटेबिल आयल जैसे जैतून का तेल, नारियल तेल या जोजोबा के तेल की जरुरत पड़ेगी। बहुत दिनों तक रखने के लिए आप को थोड़े वैक्स या मोम की जरुरत पड़ेगी।
विधि
एक बर्तन ले और उसमें मोम और तेल को गरम करे जब तक मोम पिघल न जाये। ध्यान से गर्ममाये और ध्यान रखे की यह ज्यादा गरम न हो जाए , फिर सावधानी से उसे गैस पर से उतार ले और ठंडा होने की लिए रख दे। फिर अपनी जरुरत के हिसाब से उसमें महक के लिए इत्र मिलाये। इसे पूरी तरह से ठंडा होने से पहले जार या बोतल में रख दे। यह बाम बनाने का घर में सबसे आसन और बहुत ही बुनियादी नुस्खा है। और इसमें आप अपनी जरुरत के हिसाब से बदलाव कर सकते है।
कुछ आसान नुस्खे बाम बनाने के लिए
1 . कैलेंडुला-नींबू बाम
यह संक्रमण और दर्द के इलाज में इस्तेमाल होता है। इसके लिए आधा कप मोम, दो कप जैतून का तेल, 3 चम्मच वर्जिन नारियल तेल, 2 चम्मच शेया बटर, ¾ कप सूखे नींबू और कैलेंडुला के पत्ते, 2-3 टी ट्री तेल और लैवेंडर तेल की बूंदें।
प्रक्रिया:
धीमी आच पर 3 घंटे के लिए दोनों तेल (नारियल और जैतून) और सुखी जड़ी बूटियों के साथ मिलकर गरम करें। फिर आच से हटा कर अगल रखे। अब डबल बायलर विधि का उपयोग कर, एक साथ मोम और मक्खन पिघला कर तुरंत तेल के बर्तन में डाल दे और अच्छी तरह से मिलाये और धीरे से टी ट्री का तेल और लैवेंडर का तेल मिलाये फिर इसे किसी कांच के जार या एल्यूमीनियम कंटेनर में रखे और इस्तेमाल करे।
2 . रोज लिप बाम
रोज लिप बाम आपको नमी और शुष्क मौसम में गुलाबी स्वाद और खुशबू के साथ होठों पर हलके भूरा रंग देता है। इसके लिए आपको 2 चम्मच नारियल या बादाम का तेल, 1 चम्मच सूखी गुलाब की कलियाँ, 1 चम्मच कोको बटर, विटामिन ई का तेल या विटामिन ई के 2 कैप्सूल और गुलाब या वेनिला तेल की 2-3 बूंदें।
प्रक्रिया:
एक छोटे बर्तन में नारियल या बादाम के तेल को तीस मिनट के लिए कम आच पर गुलाब की पंखुड़ियों को डाल कर गर्म करे। फिर एक छलनी से उसे छान ले। डबल बायलर विधि द्वारा कोकोआ बटर को तब तक गर्म करे जब तक वह पिघल न जाये। फिर गर्म तेल में इसे मिलाये और दूसरे आवश्यक चीजों को मिला के कंटेनर में रखे।



Click it and Unblock the Notifications
