Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
घर का बनाइये चॉकलेट फेशियल
चॉकलेट एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट है जो कि ब्यूटी प्रोडक्ट के रूप में प्रयोग किया जाता है। हो सकता है आपने चॉकलेट फेशियल या फिर चॉकलेट वैक्स के बारे में सुना हो। कोकोआ थोड़ा महंगा भले हो सकता है लेकिन जब बात खुद को सुंदर बनाने की आती है तो हम कुछ ऐसा चाहते हैं जो हमें सुंदर बनाएं। चॉकलेट कोको से पाया जाता है, कोको में मौजूद उच्च एंटीऑक्सीडेंट फ्लेवोनोल्स त्वचा को सनबर्न और धूल-मिट्टी से बचाते हैं।
फ्लेवोनोल्स पौधों से मिलने वाले एक तत्व का कंपाउंड है जो चाय, वाइन, फलों और सब्जियों की तरह कोको में भी पाया जाता है। चॉकलेट खाने से तुरंत एनर्जी आती है पर इसे लगाने से भी त्वचा में निखार आता है। चॉकलेट के इस सौंदर्य लाभ के बारे में ज्यादा किसी को नहीं पता पर आज हम आपको बताएंगे कि चॉकलेट या कोकोआ पाउडर के साथ कुछ आम सी चीजे़ क्या मिलाएं जिससे आपका चेहरा निखर जाए।
ऐसी कई सिंपल घरेलू सामग्रियां हैं जो हमें खूबसूतर बना सकती हैं। चलिये देखते हैं ऐसी ही सिंपल और प्रभावशाली चॉकलेट फेशियल विधि।

चॉकलेट और शिया बटर
सबसे पहले चॉकलेट को पिघला लीजिये और फिर उसमें शिया बटर और दूध मिलाइये। अब इसे ठंडा कीजिये और चेहरे पर 3 मिनट तक के लिये लगाइये। बाद में इसे कॉटन बॉल से पोंछ लीजिये और ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये।

चॉकेलट और दही
एक पैन में चॉकलेट को पिघलाइये, फिर उसमें दही मिलाइये और फिर से उसे तब तक मिक्स कीजिये तब तक कि वह स्मूथ ना हो जाए। इसे अपने पूरे चेहरे तथा गर्दन पर मास्क की तरह लगाइये। 30 मिनट के लिये छोडि़ये और फिर ठंडे पानी से धो लीजिये।

चॉकलेट, स्ट्रॉबेरी एंड हनी
चॉकलेट को पिघला लीजिये और उसमें पिसा हुई स्ट्रॉबेरी और शहद की कुछ बूंद मिलाइये। इसे अपने पूरे चेहरे तथा गर्दन पर 45 मिनट के लिये लगा कर रखिये और बाद में चेहरा धो लीजिये। इससे आपको चमकदार त्वचा मिलेगी।

चॉकलेट एंड हनी फेशियल
पिघली चॉकलेट और शहद मिलाइये, जब यह स्मूथ बन जाए तब इसे 45 मिनट के लिये चेहरे पर लगा कर रखिये। फिर दूध तथा पानी की मदद से धो लीजिये।

चॉकलेट, नारियल और ब्राउन शुगर
यह एक चॉकेलट स्क्रब है। कोको पाउडर को नारियल तेल के साथ मिलाइये और फिर उसमें ब्राउन शुगर डाल दीजिये। इसे अच्छी तरह से फेटिये और फिर 5 मिनट के लिये चेहरे पर लगाइये तथा चेहरे को पानी से धो लीजिये। इसके बाद चेहरे को हल्के फेस वॉश से धो लीजिये।

चॉकलेट एंड ओटमील मास्क
एक पैन में चॉकलेट को पिघला लीजिये , उसमें ओटमील पाउडर मिलाइये और अच्छी तरह से फेटिये। फिर इसमें शिया बटर मिलाइये और दुबारा फेटिये। अब इसे ठंडा कर लीजिये और चेहरे तथा गर्दन पर लगाइये। इससे चेहरे की डेड स्किन साफ होती है तथा चेहरे पर चमक आती है।



Click it and Unblock the Notifications