Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
पुरुषों के लिये होममेड फेसपैक
आज कल खुद की ग्रूमिंग करना केवल महिलाओं के हाथों में नहीं है। बहुत सारे पुरुष ऐसे भी होते हैं जो अपने आपको ठीक से ग्रूम करना चाहते हैं लेकिन ऐसा कर नहीं पाते क्योंकि उन्हें इसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं होती। इसके लिये पुरुषों को अपनी त्वचा के बारे में जानकारी होना जरुरी है। उन्हें पता होना चाहिये कि उनकी त्वचा किस टाइप की है, क्या वह ऑयली है, ड्राई है या फिर सामान्य है। दिनभर सूरज की धूप और गंदगी में रहने के बाद त्वचा से सारा मॉइस्चराइजर निकल जाता है और त्वचा बिल्कुल मुर्झायी सी दिखने लगती है।
लड़के सोचते हैं कि उनकी स्किन रफ होती है और उन्हें इसकी देखभाल करने से कुछ नहीं मिलेगा। पर ऐसा नहीं होता, अगर आप आज से ही अपने चेहरे पर कुछ प्राकृतिक फेसपैक लगाना शुरु कर देगें तो आपका भी चेहरा लड़कियों की तरह चमक उठेगा।

पुरुषों के लिये होममेड फेसपैक
1. ताजा पुदीना- गर्मी में अगर पुदीने का फेसपैक लगाएं, जिसमें कि हल्दी भी मिली हो तो चेहरे को नई ताजगी मिल जाएगी। इस पैक को 10-15 मिनट के लिये लगाएं और फिर हल्के गरम पानी से धो लें।
2. ठंडा दूध- एक कॉटन बॉल ले कर ठंडे दूध में भिगोइये और चेहरे पर 10-15 मिनट के लिये लगाइये। इसे हल्का सूखने दीजिये और फिर देखिये कि आपका चेहरा कैसे ग्लो करता है।
3. केला- एक पक्का केला पीसिये और उसमें रोज वॉटर, ऑलिव ऑयल और थोड़ा सा कोकोआ बटर मिलाइये। चेहरा धोने से पहले इसे कुछ देर के लिये रखिये। यह एक्ने, पिंपल और चेहरे की गंदगी को दूर करेगा।
4. पपीता- पिसे पपीते में हल्का सा नींबू का रस और दूध मिलाइये। इस पैक को चेहरे पर मलिये और डेड स्किन को छुड़ाइये। यह ऑल टाइप स्किन के लिये है।
5. खीरा- जिन्हें आपनी त्वचा ठंडी और चमकदार रखनी है, वे खीरे को मैश कर के उसमें नींबू का रस मिलाएं और इस पैक को कुछ देर के लिये त्वचा पर रखें।
6. मुल्तानी मिट्टी- मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल और चंदन पाउडर मिलाइये। इसे चेहरे पर लगाइये और सूखने के बाद चेहरा धो लीजिये।



Click it and Unblock the Notifications
