Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
सर्दियों में रखें अपनी त्वचा का ऐसे ख्याल
गुलाबी ठंड ने धीरे-धीरे अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। इस मौसम में सेहत के साथ-साथ स्किन को भी खास देखभाल की आवश्यकता होती है और वैसे भी दमकती त्वचा पाने की किस की ख्वाहिश नहीं होती हर कोई इसके लिए अपनी तरफ से हर संभव प्रयास भी करता है, जिससे चेहरे की रंगत भी बदले और बढती उम्र को छिपाना भी आसान हो लेकिन क्या आप जानते हैं कि दमकती त्वचा पाने के टिप्स आपके घर में ही मौजूद हैं।
ड्राई स्किन हो तो आप दही का इस्तेमाल कर त्वचा के शुष्कीं को दूर कर सकते हैं। त्वचा पर ब्लीचिंग की जरूरत हो तो चेहरे पर दही लगा सकते हैं यानी घरेलू नुस्खों में दही त्वचा की रंगत निखारने में बहुत लाभदायक है। तो अगर आप नहीं चाहती कि आपकी त्वचा सर्दियों में रूखी और फटने लगे तो अपनाइये ये कुछ आसान से टिप्स -

नियमित मॉइस्चराइजर लगाएं
ऐसा माइस्चाराइजर लगाएं जिसमें तेल मिला हो ना कि वह वॉटर बेस हो। उदाहरण के तौर पर आप नाइट क्रीम का प्रयोग कर सकती हैं।

सनस्क्रीन का प्रयोग
सनस्क्रीन ना केवल गर्मियों में बल्कि सर्दियों के समय भी लगाई जाती है। बाहर निकलने से 30 मिनट पहले सनस्क्रीन लगाना चाहिये।

अपने हाथों का ख्याल रखें
हाथों की त्वचा बहुत पतली होती है और उसमें कोई तेल ग्रन्थी भी नहीं होती। इसलिये सर्दियों में इन्हें नम रखना मुश्किल होता है। इसके लिये आपको गरम दस्ताने पहनने होंगे और हाथों में अच्छी क्रीम लगानी होगी।

खूब पानी पीजिये
पानी पीने से आप अंदर से हाइड्रेट होंगी जिससे आपकी त्वचा नम रहेगी।

पैरों को नम रखें
सर्दियों के पैरों की परत बिल्कुल कठोर हो जाती है क्योंकि वह नम नहीं रहते हैं। पैरों में ऐसे लोशन लगाएं जिनमें पिट्रोलियम जैली या ग्लीसरीन हो। इसके अलावा पैरों को नियमित स्क्रब भी करना चाहिये जिससे आप कोई भी क्रीम लगाएं तो वह अंदर तक पहुंचे।

गरम पानी से ना नहाएं
सर्दियों के दिनों में आपको बहुत ज्यादा गरम पानी से नहीं नहाना चाहिये। गरम पानी से नहाने से त्वचा की नमी खतम हो जाती है और त्वचा में खुजली होने लगती है।

ना करें साबुन का प्रयोग
साबुन का प्रयोग ना कर के आपको बेसन और दही का प्रयोग करना चाहिये।

ड्राई फेस पैक ना लगाएं
मुल्तानी मिट्टी या ऐसे फेस पैक जो स्किन को ड्राई बनाते हैं, ऐसे फेस पैक ना लगाएं। इसके बदले क्लीजिंग मिल्क और ऐसे पैक लगाएं जिनमें तेल मिला हो।



Click it and Unblock the Notifications
