Latest Updates
-
Prateek Yadav Death: प्रतीक यादव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, इस मेडिकल कंडीशन के चलते हुई मौत -
PCOS का नाम बदलकर हुआ PMOS, जानिए क्या है इसका मतलब और क्यों रखा नया नाम -
प्रतीक यादव ने ऐसे किया था अपर्णा यादव को प्रपोज, 10 साल बाद हुई थी दोनों की शादी, बेहद फिल्मी है लव स्टोरी -
Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में भर्ती -
कौन थे प्रतीक यादव? जानें अखिलेश यादव के भाई की कैसे हुई मौत, कितनी संपत्ति के मालिक थे, परिवार में कौन-कौन -
Apara Ekadashi Vrat Katha: अपरा एकादशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, सभी पापों और प्रेत योनि से मिलेगी मुक्ति -
Apara Ekadashi 2026 Wishes In Sanskrit: अपरा एकादशी पर अपनों को भेजें ये मंगलकारी संस्कृत संदेश और दिव्य श्लोक -
Apara Ekadashi 2026 Wishes: अपरा एकादशी पर प्रियजनों को भेजें भगवान विष्णु के आशीर्वाद भरे ये शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 13 May 2026: मिथुन और कन्या राशि वालों की चमकेगी किस्मत, इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान -
Cannes 2026 में छाया आलिया भट्ट का प्रिंसेस लुक, पहली झलक देखते ही फैंस हुए दीवाने
लिप बाम को ज्यादा देर टिकाने के लिये क्या करें?
लड़कियों को लिप बाम लगाना ज्यादा पसंद होता है। महिलाओं को सुंदर लिप देने में लिप बाम का बहुत महत्व होता है। यदि आपके होंठ फटे हुए हैं तो आपका एक ही सहारा होता है और वो है लिप बाम। पर लिप बाप लगाने में केवल एक ही समस्या आती है और वो है कि यह होठो पर ज्यादा देर टिकती नहीं है। लिपस्टिक के मुकाबले लिप बाम इसलिये ज्यादा देर तक नहीं टिकती क्यूंकि इसमें वे सभी सामग्रियां नहीं होती जो एक लिपस्टिक में पड़ी रही हैं।
कई लड़कियों को लिपस्टिक लगाना पसंद नहीं होता, तो वे स्कूल और कॉलेज में लिप बाम ही लगा कर जाती हैं। तो ऐसे में लिप बाप ज्यादा देर के लिये टिकी रहे, इसके लिये हम आपको कुछ टिप्स देंगे। आइये जानते हैं कि लिप बाम को ज्यादा देर टिकाने के लिये क्या करें।

लिप लाइनर लगाइये
लिप बाम लगाने से पहले होठो पर हल्के रंग का एक लिप लाइनर का कोट लगाएं। उसके बादी लिप ग्लॉस लगा कर पूरे होठो पर फैलाएं और फिर उसके ऊपर लिप बाम लगाएं।

केवल एक कोट
एक समय आता है जब लड़कियां लिप बाम को हर पांच मिनट में लगाती रहती हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि यदि आप लिप बाम का केवल 1 ही कोट लगाएंगी तो वो ज्यादा लंब चलेगी।

पहले लिपस्टिक लगाएं
लिप्स पर पहले लिपस्टिक का एक कोट लगाएं उसके बाद ही लिप बाम लगाएं। इसके बाद अपने होठो को धीरे से दबा कर बाम को फैला कर सेट कर लें।

पाउडर का जादू
मुंह को धोएं, फिर अपने होठो पर पाउडर लगाएं और फिर लिप बाम लगाएं। इससे आपकी लिप बाम ज्यादा देर तक टिकी रहेगी।

बटर लगाएं
सोने से पहले अपने होठो की बटर से मसाज करें। इसे रातभर लगा रहने दें। सुबह अपने चेहरे को धोने के बाद उस पर लिप बाम लगाएं। आप देखेंगी कि आपका लिप बाम लंबे समय के लिये आपके होठो पर लगा रहेगा।



Click it and Unblock the Notifications