Latest Updates
-
Kamika Ekadashi Vrat Katha: कामिका एकादशी पर जरूर पढ़ें यह व्रत कथा, भगवान विष्णु करेंगे हर इच्छा पूरी -
पित्त दोष क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय -
Saif Ali Khan की पहली शादी में क्यों शामिल नहीं हुई थीं बहन सबा? बताया 50 की उम्र में भी क्यों हैं कुंवारी -
Lion's Gate Portal 2026: क्यों इतना खास है 8 अगस्त का दिन? ऐसे मेनिफेस्ट कर सकते हैं अपनी सबसे बड़ी इच्छा -
बारिश के मौसम में सुबह चेहरे पर लगाएं ये 3 चीजें, दिनभर फ्रेश और ग्लोइंग नजर आएगी स्किन -
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार
पीठ और कंधे के बालों को कैसे पाएं छुटकारा?
हम हमेशा चाहते हैं कि हमारी पीठ और कंधे बिल्कुल साफ हों और उन पर एक भी बाल न हो। इसी तरह से पुरुष भी चाहते हैं कि उनका भी शरीर क्लीन शेव्ड रहे लेकिन बदकिस्मती से ऐसा होना ना मुमकिन है। पुरुषों के सीने पर अगर बाल हों तो वह किसी तरह से इसे संभाल लेते हैं लेकिन अगर बाल उनकी पीठ या कंधे पर हो तो, उन्हें शर्मसार होना पड़ता है।
वो पुराना जामाना गया जब मूछो और शरीर के बाल को पुरुष होने की निशानी मानी जाती थी। आज कल के लड़के कूल दिखाने के चक्कर में अपने चेस्ट और बाहों के बालों को शेव करवा रहे हैं।
थ्रेडिंग से लेकर वैक्सिंग तक सब कुछ करवा रहे हैं ये पुरुष , लेकिन उनके लिये क्या सही है और क्या खराब है, इस जानकारी को पाने के लिये पढिये नीचे के सुझाव। आइये जानते हैं कि अगर आपकी भी पीठ और कंधे पर खूब सारे बाल हैं तो, उसे किन किन विधियों से हटायार जा सकता है।

इन विधियों को आजमा कर बन जाइये क्लीन शेव्ड
1. वैक्सिंग- यह सबसे आसान तरीका है पीठ से बालों को साफ करने का। वैक्स से बाल पूरी तरह से साफ हो जाते हैं और उनको उगने में भी कई समय लगता है। वैक्सिंग करवाने से बाल जड़ से निकल जाते हैं। अगर वैक्सिंग लगातार करवाया जाए तो धीरे धीरे पीठ के बाल गायब होने लगते हैं। वैक्सिंग करवाने के बाद उसकी जलन को कम करने के लिये आइस क्यूब रगड़ कर मिटाया जा सकता है।
2. शेविंग- पुरुषों को यह विधि नहीं अपनानी चाहिये क्योंकि इससे त्वचा काली पड़ जाती है और दुबारा उगने वाले बाल कांटे की तरह कडे़ निकलते हैं। शेविंग करने से मात्र 2 दिन में ही बाल उग जाते हैं इसलिये इसको करवाने से कोई फायदा नहीं होता।
3. उबटन- यह एक घरेलू उपचार है जिससे शरीर के बाल धीरे धीरे कम होते हैं। अगर इसे नियमित रूप से लगाया जाए तो फायदा मिलता है। बेसन और सरसों का तेल मिला कर उबटन तैयार किया जाता है। इसे लगाने से बाल जड़ से निकलते हैं और रंगत भी साफ होती है।



Click it and Unblock the Notifications