Latest Updates
-
8 या 9 अगस्त, कामिका एकादशी कब है? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
National Handloom Day: अपने वॉर्डरोब में शामिल करें ये 7 मशहूर हैंडलूम साड़ियां, हर मौके पर मिलेगा शाही लुक -
80 की उम्र में अकेले जिंदगी जी रही हैं उषा नाडकर्णी, बेटा नहीं मानता मां, एक्ट्रेस ने बयां किया अपना दर्द -
National Handloom Day: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडू तक, जानें भारत में किस राज्य का कौन सा हथकरघा उत्पाद है मशहूर -
Rabindranath Tagore Death Anniversary: आज है रवीन्द्रनाथ टैगोर की पुण्य तिथि, यहां जानिए उनके अनमोल विचार -
विटामिन K की कमी हो सकती है शरीर के लिए घातक, जानें इसके लक्षण और फूड सोर्स -
Steel Vs Glass Container: स्टील या ग्लास कंटेनर, किसमें खाना स्टोर करना है ज्यादा सुरक्षित? जानें एक्सपर्ट से -
सावन में जन्मे बेटे को दें भगवान शिव से जुड़े ये यूनिक नाम, यहां देखें अर्थ सहित 100+ मॉर्डन नामों की लिस्ट -
Lock Upp 2 Winner: 'लॉक अप 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, जानें रोडीज से ट्रॉफी तक का सफर और कितनी है नेट वर्थ -
Gujarat Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस से 22 बच्चों की मौत, जानें इसके लक्षण और बचाव
भारतीय लड़कियों के लिये ब्यूटी टिप्स
सुंदर दिखना हर लड़की का ख्वाब होता है। हर किसी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना हर इंसान की चाह रहती है। अगर किसी लड़की के नाजुक होंठ के साथ झील सी आंखें और एक सुंदर सा चेहरा हो तो वह खुद ब खुद बोलना शुरु कर देते हैं। अगर आप एक भारतीय लड़की हैं तो आपको हमारे बताए हुए ब्यूटी टिप्स आजमाने चाहिये।
आज आपके पास पैसा तो बहुत होगा पर ब्यूटी पार्लर जाने का समय शायद ही हो। ऐसे मे आप निराश ना हों क्योंकि आप घर पर बैठ कर ही अपनी त्वचा का ख्याल रख सकती हैं। आपको बाजारू प्रोडक्ट कम इस्तमाल करना चाहिये और हर्बल प्रोडक्ट पर ज्यादा भरोसा करना चाहिये। आइये जानते हैं भारतीय लड़कियों के लिये ब्यूटी टिप्स कौन-कौन से हैं।

आंखों की सूजन
आंखों की सूजन को दूर करने के लिये रेंड़ी के तेल की एक बूंद अपनी आंखों पर गिरा कर उससे हल्की-हल्की मसाज करें। इससे आप फ्रेश फील करेंगी।

आंखों को आराम देने के लिये
आंखों को ठंडक पहुंचाने के लिये खीरे की स्लाइस रखें। इसके अलावा ठंडे दूध में कॉटन डुबो कर आखों पर रख कर उसकी थकान मिटा सकती हैं।

फटे होठों के लिये
सर्दियों में अगर होंठ सूख जाएं तो चीनी और नींबू से उसे स्क्रब कर के ऊपर से वैसलीन से हफ्ते में तीन बार मसाज करें।

झुर्रियों के लिये
हाथों में झुर्रियां ना पडे़ इसके लिये जब भी हाथों को धोएं उससे पहले हाथों को नींबू के छिलके से रगड़ लें।

हेयर फॉल कंट्रोल
यदि बाल झड़ने की समस्या है तो मेले को मिक्स में शहद, दही और लो फैट दूध के साथ पीस लें। इस ड्रिंक को कुछ हफ्तों तक पीजिये और हेयर फॉल को कंट्रोल कीजिये। इस ड्रिंक में बॉयोटिन की मात्रा अधिक होती है।

बाल हेल्दी बनाने के लिये
बालों को हेल्दी बनाने के लिए कई प्राकृतिक उपचार अपनाएं। हॉट ऑयल थेरेपी करें, हिना लगाएं। नींबू रस लगाएं। बालों में नियमित रूप से तेल डालकर मसाज करें। इन्हे सर्दी और धूल से बचाएं। हेयर एक्सपर्ट की मदद लें और बालों को ट्रिम करवाती रहें ताकि वह दोमुंहे न होने पाएं

त्वचा बनाएं नम
दिन में देा बार अपनी त्वचा पर माइस्चराइजर लगाएं। इससे आपकी त्वचवा में ब्लड सर्कुलेशन होगा और बारीक रेखाएं गायब होने लगेंगी।



Click it and Unblock the Notifications