Latest Updates
-
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश
दर्द भरे मुंहासो को ठीक करने के घरेलू उपचार
आपका चेहरा तब तक बहुत खूबसूरत लगता है जब तक कि उस पर पिंपल या मुंहासे प्रकट न हो। और यह तभी आते हैं जब आपको किसी खास पार्टी या शादी में हिस्सा लेना हो। सच मानिये ऐसा लगता है कि मानों अंदर से सारा आत्मविश्वास ही खतम हो चुका हो। क्या आपके चेहरे पर भी भारी भारी पिंपल हैं और वे दर्द करते हैं। तो निराश होने की जरुरत नहीं है, ऐसा नहीं है कि मुंहसे जिंदगी भर आपका पीछा नहीं छोड़ेगे। हमारे घरों में कुछ ऐसी चीजे़ हैं जो आपको पिंपल की समस्या से छुटकारा दिला सकती हैं।
दर्द भरे मुंहासों से निपटना इतना भी मुश्किल नहीं है जितना लगता है। ऐसे कई फल हैं जैसे, अंगूर, संतरा, खीरा आदि जिसका पेस्ट लगाते ही आपके मुंहासो को ठंडक पहुंचेगी और वे दर्द करना बंद कर देगें। इसके अलावा किचन में मौजूद कुछ सामग्रियां जैसे मेथी, नीम या शहद आदि भी मुंहासों के दर्द को काफी हद तक दूर कर सकते हैं।
तो आइये जानते हैं कि बिना पैसे खर्च किये आप अपने पिंपल के दर्द से कैसे मुक्ती पा सकती हैं।

नींबू का रस
दर्द भरे मुंहासों से राहत पाने के लिये आप नींबू के छिलके को चेहरे पर हल्के हल्के रगड़ सकती हैं। इससे मुंहासे कि गंदगी साफ होगी और कुछ ही दिनों में वह सूख जाएंगे। ऐसा प्रतिदिन करें, लाभ जरुर मिलेगा।

मेथी
आप अपने चेहरे पर मेथी की पत्तियों का पेस्ट लगा सकती हैं। इसे चेहरे पर 15 मिनट लगा कर छोड़ने के बाद गल्के गरम पानी से धो लें। दर्द गायब हो जाएगा।

दादी मां का घरेलू नुस्खा, नीम
नीम बहुत ही गुणकारी मानी जाती है, यह त्वचा रोग को आसानी से मिटा कसती है। इसे अपने चेहरे पर रोजाना लगाएं और एक्ने तथा मुंहासों से छुटकारा पाएं।

एलो वेरा जूस
सौंदर्य से संबन्धित कई समस्याओं को एलो वेरा से सही किया जा सकता है। जिसमें से मुंहासे आम हैं। दिन में दो बार मुंहासों पर एलोवेरा जूस लगाइये, जिससे वह जल्दी ठीक हो जाए।

टी ट्री ऑयल
दिन में तीन बार अपने पिंपल्स पर टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदे लगाएं। यह एक एंटीसेप्टिक एजेंट और बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है।

शहद
अपने मुंहासो पर हफ्ते भर रोज शहद लगाइये। इसे 10 मिनट रखने के बाद चेहरे को गरम पानी से धो लीजिये। इससे पोर्स अच्छी प्रकार से बंद हो जाएंगे।

ठंडा खीरा
खीरा और दही लीजिये और उसका गाढा पेस्ट बनाइये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाइये। इसे आधा घंटा बैठने दीजिये और फिर सादे पानी से धो लीजिये।

संतरा
इसमें विटामिन सी के साथ साथ एसिडिक तत्व भी पाए जाते हैं, जो कि त्वचा की तमाम परेशानियों को ठीक कर सकते हैं। संतरे के छिलके को सुखा कर पीस लें और उसे पानी के साथ मिक्स करें। इस पेस्ट को पिंपल पर लगाएं और राहत पाएं।

अंगूर
संतरे की ही तरह अंगूर में भी विटामिन सी पाया जाता है। ताजा और ठंडा अंगूर ले कर उसे काटिये और चेहर पर लगाइये। 10 मिनट के बाद चेहरे को सादे पानी से धो लीजिये।

टूथपेस्ट
सोने से पहले रात में अपने चेहरे पर हल्का सा टूथपेस्ट लगाइये। ऐसा केवल दो या तीन बार करें और पिंपल फ्री चेहरा पाएं।



Click it and Unblock the Notifications