Latest Updates
-
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि
गोरा बनना हो चाहे पिंपल के दाग हटाने हों, यह सब काम करेगा...
क्या आप उन ब्यूटी प्रोडक्ट से परेशान हो चुकी हैं, जो पिंपल के मार्क को तो साफ कर देते हैं लेकिन त्वचा को सूखा और बदरंग कर के छोड़ते हैं। यही ब्यूटी प्रोडक्ट्स को कुछ प्राकृतिक और घरेलू सामग्रियों से हटाया जा सकता है। बाजारू ब्यूटी प्रोडक्ट आपको वह आकषर्ण और प्राकृतिक सौंदर्य नहीं दे सकते जो कि घर में मौजूद चीजे दे सकती हैं।
प्राकृतिक चीजों को ढूढंने में कोई दिक्कत नहीं आती और यह सस्ते भी होते हैं। नीचे दी गई प्राकृतिक चीजों की लिस्ट का आप आसानी से प्रयोग कर सकती हैं और अपनी त्वचा को दमकता और दाग-धब्बों रहित बना सकती हैं। तो आइये जानते हैं इन प्राकृतिक सौंदर्य सामग्रियो के बारे में-

नारियल
स्किन को चमकदार बनाने के लिये आप नारियल का दूध चेहरे पर मल सकती हैं।

दूध
यह एक क्लीजिंग एजेंट की तरह काम करता है। कॉटन बॉल को कच्चे दूध में डुबो कर चेहरे पर हल्के हाथों से साफ करें, कुछ 10 मिनट तक।

संतरा
नींबू और संतरा एक अच्छा मॉइस्चाराइज है, इसलिये एक छोटी सी कटोरी में 1 चम्मच संतरे का रस और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाइये और उसमें 1 चम्मच दही भी डालिये। इस फेस पैक को 15 मिनट तक चेहरे पर लगा कर छोड़ दीजिये और जब यह सूख जाए तब चेहरे को धो लीजिये ।

उरद दाल
यह एक प्रोटीन मास्क की तरह काम करता है। 1 चम्मच उरद दाल को 6 भिगोए हुए बादाम और थोड़े दूध के साथ पीस लीजिये। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाइये और आधा घंटे बाद धो लीजिये। इससे रंगत गोरी हो जाएगी।

रेड़ीं का तेल
इस पौष्टिक तेल से झुर्रियां दूर होती हैं। इस तेल से मसाज करते वक्त सावधान रहना चाहिये क्योंकि कभी कभी इसे लगाने से अगर यह आंखों में चला गया तो जलन होने लगती है।

शहद
1 चम्मच शहद को अगर ताजी क्रीम में मिला कर फेस पैक लगाया जाए तो त्वचा कोमल बन जाती है। इस मिश्रण को 2 हफ्तों तक चेहरे पर लगाइये और अच्छा रिजल्ट पाइये।

आलू
अगर चेहरे पर चिकन पॉक्स या पिंपल के दाग पडे़ हैं, तो आप आूल के पीस को काट कर अपने चेहरे पर घिस सकती हैं। जब यह सूख जाए तब चेहरे को गरम पानी से धो लें।

खीरा
अगर शरीर या चेहरे पर टैनिंग हो गई हो तो, उस पर खीरे का रस, रोज वॉटर और ग्लीसरीन एक ही मात्रा में मिक्स कर के लगा लें।



Click it and Unblock the Notifications
