Latest Updates
-
Papankusha Ekadashi 2026: कब है पापांकुशा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Navratri Ke Baad Jau Ka Kya Kare: नवरात्रि समाप्त होने के बाद उगे हुए जौ का क्या करें? जानें सही नियम और उपाय -
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह ने किया दूसरी बेटी के नाम का खुलासा, दशहरे पर दिखाई पहली झलक -
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती
मुंहासों को दूर करे नीम फेस पैक
चेहरे पर पिंपल और एक्ने की समस्याएं तो आम बात हैं। सही तरीका का खान-पान और गलत लाइफस्टाइल की वजह से चेहरे पर पिंपल हो जाते हैं और जिन लड़के-लड़कियों की स्किन ऑयली होती है, उन्हें तो और भी परेशानी हो जाती है। वैसे तो बाजार में कितनी ही क्रीम और लोशन उपलब्ध हैं, जो दावा करती हैं कि वे पिंपल्स की समस्या को दूर कर देगीं लेकिन सभी बेकार होती हैं। प्राकृति ने हमें कितनी ही अनमोल चीजे दी हैं, जिन्हें हमारे आस पास होने पर भी हम उन्हें नहीं देख पाते। अगर आपको त्वचा संबन्धी कोई भी समस्या है तो, आप नीम का प्रयोग करें।
नीम के पत्ते को पानी में उबालकर इस पानी को ठंडा करके इससे मुंह धोने पर पिंपल्स दूर होते हैं। नीम फेस पैक में कई और सामग्रियों को मिला कर लगाने से ऑयली स्किन में लाजवाब असर होता है। आइये जानते हैं कि नीम फेस पैक को किस तरह बनाया जाता है।

मुंहासों को दूर करे नीम फेस पैक
1. नीम और हल्दी- ताजी नीम की पत्तियों को बारीक पीस लीजिये, उसमें हल्दी पाउडर मिलाइये और इस फेस पैक को 20 मिनट के लिये चेहरे पर लगाइये। फिर ठंडे पानी से धो लीजिये। अगर नीम की पत्तियां न मिले तो नीम पाउडर को ही गरम पानी में मिला कर पेस्ट बना लें।
2. नीम पत्ती और नींबू- नीम की पत्ती को पीसिये, उसमें कुछ बूंद नींबू के रस की डालिये। इसे चेहरे और गर्दन पर लगाइये और 15 मिनट के बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लीजिये। यह फेस पैक ऑयली स्किन वालों के लिये बहुत अच्छा है।
3. नीम, चंदन पाउडर और गुलाबजल- यह सारी सामग्रियों को मिला कर पेस्ट तैयार करें। चेहरे पर आधा घंटे के लिये लगा रहने दे और बाद में गरम पानी से चेहरा धो लें। अगर आपको पिंपल की समस्या अधिक है तो, इसे हफ्ते में 3-4 बार प्रयोग करें।
4. नीम स्प्रे- समय न होने की वजह से पैक लगाने का टाइम नहीं मिलता तो, ऐसे में कुछ नीम की पत्तियों को साफ पानी में या फिर गुलाबजल में रातभर भिगो कर रख दें और इसे किसी बोतल में भर कर हफ्ते भर प्रयोग करें। इसे फ्रिज में ठंडा कर लें। अपने थकान भरे चेहरे पर इसे स्प्रे करें।
5. नीम, बेसन, दही- नीम पाउडर को बेसन और दही के साथ मिलाएं और चेहरे तथा गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें। यह पैक ड्राई स्किन वालों के लिये अच्छा है, यह स्किन को अंदर तक नम करता है और पिंपल से भी राहत दिलाता है।



Click it and Unblock the Notifications
