Latest Updates
-
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
चेहरा दमकाए ऑरेंज पील फेस पैक
संतरे का चाहे जूस पीजिये या फिर उसके छिलके का पेस्ट बना कर उसमें शहद, दही या नींबू मिला कर अपने चेहरे पर लगाइये। अगर ऑरेंज पील की बात करें तो यह चेहरा दमकाने के लिये बहुत ही अच्छा होता है। इसके लगातार प्रयोग के बाद चेहरे से दाग धब्बे और मुंहासे दूर हो जाते हैं। अगर आपको गोरा बनने की चाह है तो भी इसे लगा कर आपका रंग साफ हो सकता है।
ऑरेंज पील पाउडर बनाने के लिये संतरे का छिलका धूप में सुखा दें और बाद में उसको मिक्सी में ब्लेंड कर के पाउडर बना लें। अब आप जब चाहे तब इस ऑरेंज पील पाउडर का उपयोग अपने चेहरे को सुंदर बनाने में कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं कि ऑरेंज पील फेस पैक कैसे बनाया जाता है।

ऑरेंज पील फेस पैक - ऑरेंज पील और दही- सतंरे के छिलके को 1 चम्मच दही के साथ मिक्सी में पीस लें। अपने चेहरे को गरम पानी से धोएं और इस पैक को 30 मिनट तक के लिये लगाएं रखने के बाद ठंडे पानी से धो लें। इससे बंद पोर्स खुलते हैं और डेड सेल्स और गंदगी साफ होती है।
ऑरेंज पील और नींबू- संतरे के छिलके को मिक्सी में पेस्ट बना लें, फिर उसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इस पेस्ट को चेहरे पर 25 मिनट तक लगा रहने दें और बाद में ठंडे पानी से धो लें। इससे चेहरा कोमल और बच्चों की त्वचा की तरह मुलायम हो जाएगा।
ऑरेंज पील और हल्दी- ऑरेंज पील में हल्दी और शहद मिलाइये। इस पेस्ट को चेहरे पर 30 मिनट तक लगा रहने के बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो लीजिये। इस पैक को लगाने से चेहरा गोरा हो जाता है और सभी दाग धब्बे मिट जाते हैं।
ऑरेंज पील और चंदन पाउडर- सूखा हुआ संतरे का छिलका ले कर उसमें रोज वॉटर और चंदन पाउडर मिला कर पेस्ट बनाएं। इसे अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं और जब यह सूख जाए तब चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे एक्ने और दाग धब्बे दूर होते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
